Search

 
 
 

जमशेदपुर: कदमा में तीन साल की अनन्या नदी में डूबी

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 3 की रहने वाली तीन साल की अनन्या गुरुवार को नदी में डूब गयी. वह पड़ोस की एक बच्ची के साथ पास के ही छठ घाट पर खेल रही थी. इस बीच सीढ़ी से दोनों बच्चे नीचे उतर गये थे. इस बीच ही अनन्या कैसे नदी में गिरकर डूब गयी किसी ने नहीं देखा. उसके साथ की बच्ची ने जाकर घटना की जानकारी अनन्या के घर में दी. तब परिवार के लोग पहुंचे फिर पुलिस पहुंची. [caption id="attachment_371914" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/nadi.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> नदी किनारे एकजुट महिलायें अनन्या के बारे में चर्चा करती.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-before-the-murder-of-vikas-dubey-the-board-was-laid-in-the-railway-parking-lot/">जमशेदपुर:

विकास दुबे की हत्या के पहले रेलवे पार्किंग में बिछी थी बिसात

पिता करते हैं सिक्योरिटी गार्ड का काम

अनन्या के पिता कृष्णानंद वर्मा बिष्टुपुर में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं. घटना की जानकारी मिलते ही अनन्या की मां भी नदी में कूद गयी थी, लेकिन लोगों ने उसे बाहर निकाल लिया. फिलहाल गोताखोरों को बुलाकर अनन्या की वे तलाश कर रहे हैं. समाचार लिखे जाने तक उसका कुछ पता नहीं चला है. घटनास्थल पर कदमा थाना प्रभारी अशोक राम भी पहुंचे हुये हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-murdered-in-tatanagar-station-parking-entire-incident-caught-on-cctv-camera/">जमशेदपुर

: टाटानगर स्टेशन पार्किंग में युवक की हत्या, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही