Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश में तीन युवक गिरफ्तार

Jamshedpur (Rohit Kumar) : कदमा शास्त्रीनगर में हिंसा के बाद पुलिस लगातार सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए है. इसी क्रम में पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की योजना बना रहे तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन धतकीडीह हरिजन बस्ती निवासी सुब्रतो मुखी और ग्रुप सदस्य ऋषभ मुखी, अंकित मुखी शामिल है. पुलिस ने इनके पास मोबाइल भी बरामद किया है जिनमें पुलिस को व्हाट्सएप चैट मिले है. सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-trainee-loco-pilot-hanged-himself-in-the-hostel-of-loco-training-center/">जमशेदपुर

: लोको ट्रेनिंग सेंटर के हॉस्टल में ट्रेनी लोको पायलट ने लगाई फांसी

12 अप्रैल की रात को देने वाले थे घटना को अंजाम

बिष्टुपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि सुब्रतो मुखी द्वारा हिंदुत्व नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप का संचालन किया जाता है जिसमें कई सदस्य जुड़े है. कदमा में हिंसा के बाद पुलिस ऐसे व्हाट्सएप ग्रुप में नजर बनाए हुए है. इसी के क्रम में पुलिस को हिंदुत्व ग्रुप के बारे में जानकारी मिली जिसमें ग्रुप से सदस्य चैटिंग के माध्यम से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की योजना बना रहे थे और यह घटना 12 अप्रैल को अंजाम दिया जाना था. इसके पूर्व ही पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया. इसके अलावा अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही