Search

 
 
 

जमशेदपुर : बेटी पैदा होने पर घर से निकाला, अब कर ली दूसरी शादी, एसपी से शिकायत

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : बेटी होने पर मानगो की एक महिला को उसके पति ने घर से निकाल दिया और दूसरी शादी कर ली. जानकारी मिलने पर पीड़िता ने महिला थाने में भी शिकायत की पर इंसाफ नहीं मिला. अंत में पीड़िता सोमवार को सिटी एसपी से शिकायत करने पहुंची. दरअसल पीड़िता शहनाज परवीन की शादी जुगसलाई पुरानी बस्ती निवासी बिस्मिल आरिफ के साथ 16 नवंबर 2021 को मुस्लिम रीति रिवाज के साथ हुई थी शादी के चार माह बाद से ही शहनाज को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा. 17 नवंबर को शहनाज ने एक बेटी को जन्म दिया जिसके बाद ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया. इसे भी पढ़ें : खूंटी">https://lagatar.in/jharkhand-high-court-refuses-to-grant-bail-to-khunti-gang-rape-accused/">खूंटी

गैंगरेप के दोषी को बेल देने से झारखंड हाईकोर्ट का इनकार

पति ने कर ली दूसरी शादी

शहनाज ने बताया कि बिस्मिल पहले से ही शादीशुदा था. बिस्मिल ने यह कहकर शादी की कि उसकी पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई है. शादी के चार माह बाद ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे. बेटी पैदा होने पर घर से निकाल दिया. 2 अप्रैल को बिस्मिल ने दूसरी शादी कर ली. इसको लेकर महिला थाना में शिकायत की पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. शहनाज ने सिटी एसपी से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही