Search

 
 
 

जमशेदपुर : लोकल ट्रेनों में चलाया गया टिकट चेकिंग अभियान

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनी और चाईबासा जैसे ग्रामीण क्षेत्र के स्टेशनों पर मंगलवार को विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान 150 से भी ज्यादा यात्रियों को बेटिकट पकड़ा गया और उनसे जुर्माना वसुल करने के बाद छोड़ दिया गया. अभियान को सफल बनाने में आरपीएफ का भी सहयोग टिकट निरीक्षकों को मिल रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-railways-canceled-six-trains-from-mega-block-near-lotapahar/">जमशेदपुर

: लोटापहाड़ के पास मेगा ब्लॉक से छह ट्रेनों को रेलवे ने किया रद्द

50 फीसदी से ज्यादा यात्री करते हैं बेटिकट यात्रा

लोकल ट्रेनों की बात करें तो 50 फीसदी से भी ज्यादा रेल यात्री बेटिकट ही यात्रा करते हैं. टिकट निरीक्षकों की समस्या तो पहले से ही है. ऐसे में लोकल ट्रेनों पर ज्यादा जोर नहीं दिया जाता है. टिकट जांच के लिये साउथ इस्टर्न रेलवे के सहायक वाणिज्य प्रबंधक एके चौरसिया को भेजा गया है. इसको लेकर वाणिज्य निरीक्षक संतोष कुमार और टाटानगर के मुख्य टिकट निरीक्षक के नेतृत्व में जांच टीम बनायी गयी है. बताया जा रहा है कि अभियान अभी अगले तीन दिनों तक चलेगा. इसे भी पढ़ें : सिमडेगा">https://lagatar.in/wild-elephant-created-ruckus-injured-the-couple-villagers-in-panic/">सिमडेगा

: जंगली हाथी ने मचाया उत्पात, दंपत्ति को किया घायल, दहशत में ग्रामीण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही