Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टिमकेन कंपनी के ठेकेदार ने मजदूरों के साथ की मारपीट, डीएलसी ऑफिस पहुंचे मजदूर

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टिमकेन कंपनी के ठेकेदार भारद्वाज इंफ्राकोर कंपनी के मालिक आशीष राय द्वारा शुक्रवार को 4-5 कर्मचारियों के साथ ड्यूटी के दौरान मारपीट एवं दुर्व्यवहार किया गया. वहीं शनिवार को 7-8 मजदूरों को ड्यूटी में प्रवेश करने से पूर्व गेट पास छिन लिया गया है. इस संबंध में मजदूरों का प्रतिनिधिमंडल युवा इंटक नेता राजीव कुमार पांडे के नेतृत्व में उप श्रमायुक्त से मुलाकात कर ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई करने का आग्रह किया है. राजीव कुमार पांडे ने कहा कि पिछले 19 वर्षों से कर्मचारी कार्यरत हैं. ठेकेदार द्वारा मजदूरों का जो हक है वह नहीं दिया जा रहा है. बल्कि बिना बताए वेतन में कटौती की गई है. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-murgaghutu-rozgar-samiti-has-decided-to-support-the-laborers/">मुसाबनी

: मुर्गाघुटू रोजगार समिति ने मजदूरों को समर्थन देने का लिया निर्णय

कंपनी प्रबंधन ने ठेकेदार के विरुद्ध नहीं की कार्रवाई

इस संबंध में मजदूर ठेकेदार से बात करने गए तो ठेकेदार ने मजदूरों के साथ मारपीट की और उनका गेटपास छिन लिया. इसकी जानकारी कंपनी प्रबंधन को दी गई है लेकिन कंपनी प्रबंधन द्वारा ठेकेदार के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई है. राजीव ने कहा कि ठेकेदार के अंडर 150 स्किल्ड मजदूर कार्यरत हैं. शनिवार से सभी मजदूर हड़ताल पर चले गए हैं. उन्होंने बताया कि यदि कंपनी प्रबंधन एवं जिला प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई तो सोमवार से सभी मजदूर कंपनी गेट के सामने आमरण अनशन करेंगे. रजीव ने कहा कि सांसद को भी पूरे मामले की जानकारी दी गई है. सासंद ने आश्वासन दिया है की वो प्रबंधन से इस मामले में बात करेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही