Search

 
 
 

जमशेदपुर : टिमकेन ने अरका जैन यूनिवर्सिटी चलाया प्लेसमेंट ड्राइव, बीटेक मैकेनिकल के विद्यार्थियों का हुआ चयन

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : दुनिया की जानी-मानी बहुराष्ट्रीय कंपनी टिमकेन इंडिया ने अरका जैन यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया. यह डिप्लोमा मैकेनिकल इंजीनियर के लिए प्लेसमेंट ड्राइव था. इसमें छात्रों का ट्रेनी प्रोफाइल के लिए चयन किया गया. प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 40 छात्र विद्यार्थी शामिल हुए. उन्हें तीन राउंड कठिन इंटरव्यू से होकर गुजरना पड़ा. पहले राउंड में लिखित परीक्षा हुई, दूसरे राउंड में टेक्निकल इंटरव्यू एवं फाइनल राउंड में पर्सनल इंटरव्यू के बाद दो विद्यार्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया. इनमें नेहा कुमारी एवं गौरव दोनों ही बीटेक मैकेनिकल के विद्यार्थी हैं. इन्हें तीन लाख रुपये का सालाना पैकेज ऑफर किया गया है. साथ ही तीन महीने तक दोनों विद्यार्थियों को रहने की सुविधा भी दी जाएगी और जो बेनिफिट्स हैं उसमें कैंटीन, ट्रांसपोर्ट, यूनिफार्म एवं अन्य कई सुविधाएं भी निःशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-workers-college-backward-in-intermediate-admission-other-colleges-are-full-of-applications/">जमशेदपुर

: इंटरमीडिएट एडमिशन में वर्कर्स कॉलेज पिछड़ा, अन्य कॉलेजों में आवेदनों की भरमार
छात्रों का जॉब लोकेशन महिंद्रा वर्ल्ड सिटी कांचीपुरम तमिलनाडु में दिया गया है. टिमकेन जैसी मार्केट लीडर कंपनी में जिनका 33 से भी ज्यादा देशों में प्रजेंस है, इसमें दो सहपाठियों का चयन होने से यूनिवर्सिटी के छात्रों में हर्ष का माहौल है. खासकर बीटेक मैकेनिकल के हेड प्रोफ अश्विनी कुमार इस प्लेसमेंट से काफी उत्साहित दिखे एवं प्लेसमेंट हेड हिमांशु सिन्हा ने छात्रों को बहुत-बहुत बधाई दी. टिमकेन कंपनी में प्लेसमेंट होना अपने आप में गर्व की बात है. उन्होंने बताया कि आने वाले समय में ऐसी ही बहुराष्ट्रीय कंपनियां एवं टाटा ग्रुप की भी अन्य कई कंपनियां यूनिवर्सिटी में प्लेसमेंट के लिए आने वाली हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही