Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टिनप्लेट कंपनी के कर्मचारियों को मिलेगा 20 प्रतिशत बोनस

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड एवं गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के बीच सोमवार को सालाना बोनस पर समझौता हो गया. इस समझौते के तहत कर्मचारियों को 20 प्रतिशत बोनस मिलेगा. इसके तहत कुल 5 करोड़ 31 लाख रुपए 895 कर्मचारियों के बीच वितरण किया जाएगा. इसमें पुराने कर्मचारियों को अधिकतम 85122 रुपये एवं न्यूनतम 53897 रुपये तथा एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को अधिकतम 64034 रुपये एवं न्यूनतम 19728 रुपये बोनस मिलेगा. कंपनी प्रबंधन बोनस की राशि सितंबर माह की सैलरी के साथ भेज देगी. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-minister-and-mla-inaugurated-ganesh-puja-fair/">मनोहरपुर

: गणेश पूजा मेले का मंत्री व विधायक ने किया उद्घाटन
समझौता पर हस्ताक्षर करने वालों में प्रबंधन की ओर से प्रबंध निदेशक आरएन मूर्ति, वाइस प्रेसिडेंट (एस एंड सी) संतोष एंटोनी, जीएम (वर्क्स) डॉक्टर सरोज्योति डे, सीएफओ राजीव कुमार चौधरी, डीजीएम, एचआरएम एंड एसएस हरजीत सिंह, सीएमएस डॉ रेखा सिंह गांगुली, डीएमईआर गुरप्रीत सिंह एवं यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेशवर पांडे, उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल, महामंत्री मनोज कुमार सिंह, वाइस प्रेसिडेंट सतनाम सिंह, गौतम दे, मुन्ना खान, असिस्टेंट सेक्रेटरी वकील खान, साईं बाबू राजू, जगजीत सिंह, कोषाध्यक्ष संजय कुमार, सह कोषाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार सिंह शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही