Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बहाली निकालने पर टिनप्लेट वीआरएस कर्मचारी मंच ने प्रबंधन का किया आभार व्यक्त

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टिनप्लेट कंपनी द्वारा कर्मचारी पुत्रों के लिए जूनियर ट्रेनी सिक्युरिटी पद के लिए बहाली निकालने पर टिनप्लेट वीआरएस कर्मचारी मंच ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कंपनी प्रबंधन का आभार व्यक्त किया है. इस अवसर पर मंच के संरक्षक डॉ. पवन पाण्डेय ने कंपनी प्रबंधन को पत्र लिखकर कहा है कि कंपनी के द्वारा यह सकारात्मक सोच के साथ पहल की गई है. इसका हम स्वागत करते हैं. हमें यह उम्मीद थी कि टिनप्लेट कंपनी प्रबंधन अगर एक बहाली केवल और केवल अपने वीआरएस लिए हुए कर्मचारियों के पुत्रों के लिए निकालेगी तो वीआरएस कर्मचारियों के वर्षों से लंबित मामलों का सीधा समाधान निकल जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-womens-university-got-membership-of-indian-university-association/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी को मिली भारतीय विश्वविद्यालय संघ की सदस्यता

कंपनी की पहल का स्वागत करते हैं - कर्मचारी मंच

कंपनी की यह पहल अच्छी है इसका हम स्वागत करते हैं. लेकिन प्रबंधन से हमारी मांग है कि बहाली के लिए आवेदन की तिथि 7 तारीख से बढ़ाकर 15 तारीख कर दिया जाए एवं अंकों की बाध्यता को 5% घटा दिया जाए जिससे काफी कर्मचारियों पुत्रों को परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा और उन्हें परीक्षा में शामिल होने से वंचित नहीं होना पड़ेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही