Jamshedpur (Rohit Kumar) : सोनारी थाना अंतर्गत खुंटाडीह ए ब्लॉक निवासी 30 वर्षीय पिया धीबर ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पिया का शव बुधवार सुबह घर पर फंदे से लटका पाया गया. घटना की जानकारी मकान मालिक ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सूचना पाकर मायके पक्ष के लोग भी पहुंचे और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाने लगे. मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-people-of-saranda-troubled-by-goat-thieves-goats-running-away-from-bolero/">Kiriburu
: बकरी चोरों से सारंडा के लोग परेशान, बोलेरो से लेकर भाग रहे बकरी
: वृद्ध महिला का 30 हजार रुपए का दो बकरा चोरी
: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के 50 फीसदी अपार्टमेंट्स में रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं
: बकरी चोरों से सारंडा के लोग परेशान, बोलेरो से लेकर भाग रहे बकरी
पिया को किराये के मकान में रखा था कृष्णा
परिजनों ने बताया कि पिया बांकुड़ा की रहने वाली थी. वह पूर्व से शादीशुदा थी. सोनारी के रहने वाले कृष्णा ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देते हुए पिया को उसके पति से अलग कर दिया. कृष्णा भी पूर्व से शादीशुदा है. वह सोनारी के खूंटाडीह में पिया को किराए के मकान में रखता था जबकि पहली पत्नी सोनारी के ही बिरसा बस्ती में रहती है. पिया तीन माह की गर्भवती भी थी. घटना के बाद पुलिस ने कृष्णा को उसकी पहली पत्नी के घर से हिरासत में ले लिया है. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-two-goats-worth-rs-30-thousand-stolen-from-an-old-woman/">Kiriburu: वृद्ध महिला का 30 हजार रुपए का दो बकरा चोरी
घटना से पूर्व फुफेरी बहन और मां से की थी बात
परिजनों ने बताया कि पिया ने घटना से पूर्व अपनी मां से बात करते हुए घर आने की बात की थी. उसने बताया था कि कृष्णा उसके साथ मारपीट करता है जिस कारण वह अलग रहना चाहती है. रात 11 बजे उसने सोनारी में रहने वाली अपनी फुफेरी बहन को भी फोन करते हुए कहा कि वह उसके पास आना चाहती है. पिया सुबह अपनी फुफेरी बहन के घर जाने वाली थी पर उसके पहले यह घटना हो गई. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-no-rain-water-harvesting-in-50-percent-apartments-of-adityapur-municipal-corporation-area/">Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के 50 फीसदी अपार्टमेंट्स में रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं
Leave a Comment