Search

 
 
 

जमशेदपुर : टिस्को कर्मचारी यूनियन ने साकची गेट पर आयोजित की नुक्कड़ सभा

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : टिस्को कर्मचारी यूनियन ने सोमवार को टाटा स्टील के साकची गेट पर नुक्कड़ सभा आयोजित की. इस नुक्कड़ सभा में कंपनी में कार्यरत सभी वर्ग के मजदूरों के बीच पर्चे का वितरण किया. यूनियन के अधिकारियों ने बताया कि टाटा स्टील प्रबंधन द्वारा मजदूरों और कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है. इसी को लेकर यह आंदोलन चलाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/one-station-one-product-scheme-launched-at-ranchi-railway-station-will-be-sold-till-september-5/">रांची

रेलवे स्टेशन पर “एक स्टेशन, एक उत्पाद योजना” की शुरूआत, 5 सितंबर तक होगी बिक्री

एनएस ग्रेड खत्म करने की मांग

यूनियन के अध्यक्ष कामरेड केके त्रिपाठी ने बताया कि टाटा स्टील में स्टील ग्रेड, एनएस ग्रेड और ठेका मजदूर तीन तरह के मजदूर कर्मचारी काम करते हैं. जबकि तीनों ग्रेड के कर्मचारी समान काम करते हैं. लेकिन स्टील ग्रेड के तहत एनएस ग्रेड मजदूरों को समान मजदूरी और सुविधाएं नहीं दी जाती हैं. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-delegation-of-bihar-colliery-workers-union-met-assistant-labor-commissioner-demanding-to-get-salary-and-arrears/">धनबाद:

बिहार कोलियरी कामगार यूनियन का प्रतिनिधिमंडल सहायक श्रमायुक्त से मिला, वेतन और एरियर दिलाने की मांग

मजदूरों का हो रहा है शोषण

ठेकेदार मजदूरों का शोषण शर्मनाक स्थिति में पहुंच चुका है. सुपर प्रॉफिट के लिए टाटा स्टील प्रबंधन के द्वारा मजदूरों को काफी परेशान किया जा रहा है. जैसे विभिन्न विभागों में मजदूरों का सर प्लस बता कर मजदूरों की संख्या में लगातार कटौती हो रही है. मजदूरों पर काम का बोझ बढ़ाया जा रहा है. कर्मचारी यूनियन ने नुक्कड़ सभा कर मांग की कि स्थाई प्रकृति के कार्य में लगे सभी ठेका मजदूरों को स्थाई किया जाए. एनएस ग्रेड को समाप्त कर सभी स्थाई कर्मचारियों के लिए टाटा स्टील ग्रेड लागू किया जाए. टाटा स्टील प्रबंधन और ठेकेदार दोनों सभी श्रेणी के कर्मचारियों को न्यूनतम 20% वार्षिक बोनस दें. इस नुक्कड़ सभा में कामरेड केके त्रिपाठी के अलावा गुप्तेश्वर सिंह, जय मजूमदार, जेपी सिंह, सैयद अहमद, धनीराम आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही