Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टिस्को ट्यूब के निबंधितों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टिस्को ट्यूब के निबंधित पुत्र-पुत्री द्वारा सोमवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर टाटा स्टील प्रबंधन एवं टाटा वर्कर्स यूनियन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. इस संबंध में संतोष कुमार ओझा ने कहा कि उपायुक्त को सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से टाटा स्टील प्रबंधन एवं यूनियन के द्वारा किए जा रहे वादा खिलाफी के विरुद्ध कार्रवाई करने का आग्रह किया गया. उन्होंने बताया कि टाटा स्टील प्रबंधन और वर्तमान टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष द्वारा वर्ष 2019 में टाटा स्टील प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच वेज रिविजन समझौता हुआ था. इसे भी पढ़ें : धनबाद:पीएम">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-meeting-in-maithon-for-the-success-of-pms-mann-ki-baat/">धनबाद:पीएम

के मन की बात की सफलता के लिए मैथन में भाजपा की बैठक

लिखित समझौते को मानने से इंकार कर रहे हैं यूनियन अध्यक्ष

समझौता में 500 निबंधितों की बहाली लिखित परीक्षा के माध्यम से और शेष बचे निबंधितों की बहाली एक साल के अंदर एनटीटीई कंपनी बनाकर करने का लिखित समझौता हुआ था. लेकिन वर्तमान यूनियन अध्यक्ष वर्ष 2019 के इस लिखित समझौते को मानने से इंकार कर रहे हैं. ऐसे में हम निबंधित पुत्र पुत्री कहां जाए. यह हमारे साथ सरासर धोखा है. इस अवसर पर दिलीप, राजीव दास, रानी महतो, राकेश कुमार, बबिता, रंजीत कुमार सुदामा, राजेश तांडी, बंटी, उमेश ठाकुर, संजीव सहित अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही