Search

 
 
 

जमशेदपुर : डिमना रोड में खुला टाइटन आई प्लस का स्टोर

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : टाटा समूह की कंपनी टाइटन आई प्लस ने अब अपना नया स्टोर मानगो के डिमना रोड पर दरभंगा डेरी के पास देशबंधु लाइन में खोल दिया है। इस शोरूम का उद्घाटन शनिवार को जमशेदपुर के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ डीके सिंघल और उनकी पत्नी डॉ संगीता सिंघल ने फीता काटकर किया. उद्घाटन के मौके पर दीप भी प्रज्ज्वलित किया गया. इस उद्घाटन समारोह में समाज के अन्य गणमान्य व्यक्ति तुषित अग्रवाल, दर्शन सिंह, रामप्रसाद लोधा, डॉक्टर नीलम रानी आदि मौजूद थे. टाइटन आई प्लस स्टोर के फ्रेंचाइजी ओनर विमल लोधा और उनके पुत्र अंकित लोधा समेत पूरा परिवार उद्घाटन समारोह में मौजूद था. विमल लोधा ने बताया कि उनके इस स्टोर पर 499 रुपए से लेकर सात हजार रुपए तक के चश्मे की विशाल रेंज उपलब्ध है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला:">https://lagatar.in/ghatshila-former-deputy-chief-minister-sudhir-mahato-remembered-by-jmm-workers-on-66th-birth-anniversary/">घाटशिला:

66वीं जयंती पर पूर्व उप मुख्यमंत्री सुधीर महतो को झामुमो कार्यकर्ताओं ने किया याद

ग्राहकों को 10% की छूट

उद्घाटन के अवसर पर सभी तरह के चश्मे और लेंस की खरीदारी पर 10% की छूट दी जा रही है. स्टोर के फ्रेंचाइजी ओनर विमल लोधा ने कहा कि उनके स्टोर में आने वाले ग्राहकों की फ्री आई टेस्टिंग भी की जाएगी. जो चश्मे उनके स्टोर से खरीदे जाएंगे, उनकी मरम्मत का काम भी फ्री में होगा. विमल लोधा ने अपने सभी ग्राहकों को उद्घाटन समारोह में शिरकत करने पर धन्यवाद दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही