Search

 
 
 

जमशेदपुर : शिव मंदिर जागृत करने के लिए महिलाओं ने किया अखंड हरिकीर्तन

 
Jamshedpur (Sanjay Kumar Tiwary) : मानगो के समता नगर में बिंदेश्वर शिव मंदिर का नव निर्माण कराया गया है. मंदिर में जल्द शंकर भगवान के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम किया जाना है. मंदिर में भगवान के प्रवेश करने से पूर्व स्थानीय महिलाओं के द्वारा चौबीस घंटे का अखंड हरिकीर्तन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता विकास सिंह उपस्थित होकर अखंड हरिकीर्तन में हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-prime-minister-narendra-modi-has-given-india-a-new-height-abhay-jha/">आदित्यपुर

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को नई ऊंचाई दी है – अभय झा

सावन के महीने में होगी शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा

स्थानीय महिलाओं ने बताया मंदिर निर्माण के बाद पूरे मंदिर प्रांगण को गंगाजल से धोकर पूरे प्रांगण को शुद्ध किया गया और महिलाओं द्वारा चौबीस घंटे का जाप कर नवनिर्मित मंदिर को प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व जागृत किया गया. मंदिर कमेटी के वरीय सदस्य संदीप शर्मा ने बताया सावन के महीने में प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. बनारस से आए आचार्य के द्वारा पूरी विधि-विधान से मंदिर में शिव परिवार की मूर्ति की स्थापना की जाएगी. इसके लिए समता नगर के लोग दिन-रात एक कर तैयारी में जुटे हुए हैं. कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह, संदीप शर्मा, धर्मेंद्र पांडे, अजीत राय, भोला सिंह, लालबत्ती देवी, देवंती देवी, जयवंती देवी, किरण देवी, गुड़िया देवी, निर्मला देवी, नूतन देवी, मुख्य रूप से शामिल हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही