Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गैंगस्टर अखिलेश सिंह के खौफ को खत्म करने के लिए पुलिस ने गैंग के कन्हैया सिंह को सड़कों पर घुमाया

Jamshedpur (Rohit kumar) : पुलिस ने बीते दिनों ही शहर के गैंगस्टर अखिलेश सिंह गिरोह के सदस्य कन्हैया सिंह को कानपुर से गिरफ्तार किया था. देर रात पुलिस कन्हैया को सड़क मार्ग से लेकर शहर पहुंची थी. इधर, शहर में अखिलेश सिंह के खौफ को खत्म करने के लिए जमशेदपुर पुलिस ने गैंग के कन्हैया सिंह को हथकड़ी लगाकर शहर की सड़कों में घुमाया. इस दौरान सिटी एसपी के विजय शंकर के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. जानकारी देते हुए सिटी एसपी के विजय शंकर ने बताया कि शहर में कई ऐसे अपराधी मौजूद है जो अपना वर्चस्व कायम किए हुए है. ये अपराधी बड़े-बड़े व्यापारियों और अन्य लोगों से रंगदारी वसूलते है. रंगदारी नहीं देने पर उनपर फायरिंग करवाई जाती है. इन्ही सब कारणों से अपराधियों का खौफ बना रहता है. इस खौफ को खत्म करने के लिए जमशेदपुर पुलिस ने इस तरह का फैसला लिया है ताकि लोगों को पुलिस पर भरोसा हो. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-motors-dgm-aradhana-lahiri-became-senior-manager-of-tata-steel/">जमशेदपुर

: टाटा मोटर्स के डीजीएम अराधना लाहिरी बनी टाटा स्टील की सीनियर मैनेजर

कानपुर से पुलिस ने किया गिरफ्तार

कन्हैया सिंह पर सीतारामडेरा थाना में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है. पुलिस ने कन्हैया सिंह के भतीजे अंशु चौहान को हथियार के साथ कोर्ट परिसर से गिरफ्तार किया था. पूछताछ में अंशु ने बताया था कि कन्हैया सिंह ने ही उसे हथियार दिया था. इसके बाद से कन्हैया सिंह फरार चल रहा था. टीम ने उसे कानपुर से गिरफ्तार किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही