Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सोमाय झोपड़ी तालाब भरवाने के लिए भू-माफिया रात में डम्पर से गिरवा रहे मिट्टी

Jamshedpur (Sunil Pandey) : बागबेड़ा थानान्तर्गत हरहरगुटू सोमाय झोपड़ी तालाब भरवाने के लिए भू-माफिया ट्रैक्टर के अलावे डंपर का इस्तेमाल कर रहे हैं. ट्रैक्टर से जहां दिन के उजाले में तालाब में मिट्टी गिराने का काम होता है. वहीं डंपर से देर रात से तड़के (सुबह) तक मिट्टी गिरायी जाती है. चूंकि रात में सड़क पर छोड़े बड़े वाहनों की आवाजाही बंद रहती है. इसलिए डंपर से मिट्टी लाने में सहुलियत होती है. शनिवार की देर रात तेज गति से मिट्टी लेकर आ रहे एक डंपर की चपेट में आकर बिजली के कई तार टूट गए. जिसके चलते कई घरों की बिजली कट गई. देर रात घटना वाक्या होने के कारण लोगों को मजबूरी में अंधेरे में रहना पड़ा. रविवार की सुबह बिजली विभाग के कर्मचारियों ने आकर टूटे हुए तार की मरम्मत की. उसके बाद लोगों के घरों कि बिजली बहाल हो सकी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-arrested-three-with-20-stolen-mobiles/">जमशेदपुर

: पुलिस ने चोरी की 20 मोबाइल के साथ तीन को किया गिरफ्तार

बड़ी गाड़ियों की आवाजाही के कारण टूटा तार- जेई

[caption id="attachment_666670" align="aligncenter" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/somayjhopadi-talab-1.jpeg"

alt="" width="1600" height="1200" /> तालाब भरने के लिए डाला गया मिट्टी[/caption] बिजली का तार टूटने के संबंध में पुछे जाने पर बिजली विभाग के कनीय अभियंता रवि नायक ने बताया कि रात में बड़ी गाड़ियों की आवाजाही के कारण बिजली का तार टूटा है. टूटे हुए तार की मरम्मत करवा दी गई है. साथ ही तार को ऊंचा करने के लिए पोल गाड़ने का निर्देश दिया गया है. एजेंसी की ओर से पोल लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि बिजली के पाल काफी पहले के गाड़े गए हैं. जबकि हरहरगुटू जाने वाली सड़क कई दफे बनी है. जिसके कारण सड़क की ऊंचाई अधिक होने के कारण बड़े वाहन बिजली के तार की चपेट में आ जाते हैं. इसलिए नया बोल लगाकर तार को ऊंचा किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-sdo-is-re-checking-the-meter-on-the-orders-of-the-electricity-gm/">आदित्यपुर

: विद्युत जीएम के आदेश पर एसडीओ कर रहे मीटर की दोबारा चेकिंग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही