Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : महिला साक्षरता दर बढ़ाने के लिए जिले की निरक्षर महिलाओं का होगा सर्वे

Jamshedpur (Sunil Pandey) : 2011 की जनगणना के अनुसार साक्षरता दर में पूर्वी सिंहभूम जिला पूरे राज्य में 76.13 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है. जिसमें पुरूष एवं महिला साक्षरता दर क्रमश: 84.51 एवं 67.23 प्रतिशत है. पुरूष एवं महिला साक्षरता दर में 17.28 प्रतिशत का अंतर है जिसके कारण जिले की छवि पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है. इसे देखते हुए जिले में निरक्षर महिलाओं का सर्वे कराया जाएगा. सर्वे के उपरांत ऐसी महिलाओं को न्यू इंडिया लिट्रेसी प्रोग्राम से जोड़कर साक्षर किया जाएगा. सर्वे के संबंध में उपायुक्त विजया जाधव ने आदेश जारी किया है. कोविड- 19 महामारी के कारण समय पर जनगणना नहीं हो पायी. जिस कारण पिछले दशक में महिला साक्षरता दर में वृद्धि एवं वास्तविक स्थिति की जानकारी नहीं मिल पा रही है. जबकि इस अवधि में बालिका शिक्षा के लिए अनेक कार्यक्रम संचालित हुये हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-express-trains-will-stop-at-sini-and-rajkharsawan-station/">जमशेदपुर

 : सिनी व राजखरसावां स्टेशन में होगा एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव

निरक्षर महिलाओं का तैयार होगा डाटावेस

महिला साक्षरता दर में वृद्धि के लिए अभियान चलाया जाएगा. प्रथम चरण में सर्वे कर निरक्षर महिलाओं को चिन्हित कर डाटाबेस तैयार किया जाएगा. सर्वेक्षण का कार्य आंगनबाड़ी के पोषक क्षेत्र के अनुसार किया जाएगा. सर्वेक्षण कार्य में प्रत्येक आंगनबाड़ी सेविका की सहायता के लिए उस क्षेत्र में अवस्थित जेएसएलपीएस की महिला समूह की 04 महिलाओं को जोड़ा जायेगा. प्रखंड स्तर पर सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका तथा जेएसएलपीएस के बीपीएम को 10 मई तक टैगिंग सुनिश्चित कर दिए गए प्रपत्र में प्रतिवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी को उपलब्ध कराना है. प्रखंड विकास पदाधिकारी समेकित प्रतिवेदन जिला शिक्षा अधीक्षक एवं उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध करायेंगे. टैगिंग के क्रम में यह सुनिश्चित किया जायेगा कि कोई भी गांव या टोला नहीं छुटे. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी स्थानीय स्तर पर समन्वय कर प्रतिवेदन प्राप्त करेंगे. 30 मई तक सर्वे का कार्य पूरा कर लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-sports-competition-ends-jamshedpur-becomes-winner-with-56-medals/">जमशेदपुर

: पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, 56 पदक के साथ जमशेदपुर बना विजेता  
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही