Search

 
 
 

जमशेदपुर : पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बुरूडीह डैम के विकास के लिए उठाये जाएंगे जरूरी कदम- उपायुक्त

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : उपायुक्त विजया जाधव ने सोमवार को जिले के घाटशिला अनुमंडल में स्थित बुरूडीह डैम का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होने डैम के आसपास पर्यटन की संभावनाओं तथा सैलानियों के लिए सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के लिए मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम की इस रत्नगर्भा धरती को प्रकृति ने अपनी सुंदरता के अनुपम उपहारों से नवाजा है. जिसका एक उदाहरण बुरूडीह डैम भी है. उन्होंने कहा कि बुरूडीह डैम आने वाले सैलानियों की सुविधाओं को विस्तार देने तथा उन्हें आकर्षित करने के लिए क्या-क्या जरूरी कदम उठाये जा सकते हैं. इसे लेकर जिला प्रशासन द्वारा गंभीरता से विचार किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-superintendent-of-mgm-hospital-a-victim-of-administrative-and-political-atrocities-saryu-rai/">जमशेदपुर

: प्रशासनिक एवं राजनीतिक अत्याचार के शिकार हुए एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक- सरयू राय

बोटिंग की संभावनाएं तलाश रहा प्रशासन

डैम के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को डैम की साफ-सफाई, मत्स्य समिति के लिए आवश्यक सहयोग, बिजली आपूर्ति की सुचारू व्यवस्था, शेड निर्माण, महिला एवं पुरूष के लिए शौचालय निर्माण, फूड कियोस्क, बंडिंग, डैम के किनारे आवश्यकता के अनुसार बोल्डर पिचिंग, सड़क मरम्मतीकरण, सौलर पैनल लगाने के अलावे, बोटिंग की संभावनाओं को देखते हुए इसमें जरूरी विस्तार करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mithu-sarkar-general-secretary-geeta-rinku-and-sarita-became-vice-president-of-bjmo-mahila-morcha-baridih/">जमशेदपुर

: मिठू सरकार महामंत्री, गीता, रिंकू व सरिता बनी भाजमो महिला मोर्चा बारीडीह की उपाध्यक्ष

निरीक्षण के दौरान ये अधिकारी थे मौजूद

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/51a67de0-108f-46a4-9efd-c0003b5a85f4.jpg"

alt="" width="1280" height="853" /> उप विकास आयुक्त प्रदीप प्रसाद, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर नन्दकिशोर लाल, अपर उपायुक्त सौरभ सिन्हा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव रंजन, डीसीएलआर रवीन्द्र गगरई, एसडीओ घाटशिला सत्यवीर रजक, कार्यपालक दण्डाधिकारी जयप्रकाश करमाली, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव, घाटशिवा की पार्षद देवयानी मुर्मू समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-celebrated-foundation-day-of-mango-sahara-city-shiv-hanuman-temple/">जमशेदपुर

: मानगो सहारा सिटी शिव हनुमान मंदिर का मना स्थापना दिवस
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही