Search

 
 
 

जमशेदपुर: लॉ कॉलेज में नामांकन को दिव्यांग छात्रों के लिये दस्तावेज जमा करने की आज अंतिम तिथि

 
JAMSHEDPUR (DHARMENDRA KUMAR): जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में नामांकन के लिये सोमवार 20 जून को दिव्यांग व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को अपने दस्तावेज सत्यापन एवं जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून है. इसके लिये लॉ कॉलेज की ओर से नोटिस जारी कर दिया गया है. पिछले दिनों दाखिले के लिये मेधा सूची जारी करने के बाद चयनित छात्रों को 22 जून तक नामांकन कराने के लिये निर्देश दिया गया था. इसे भी पढ़ें: अग्निपथ">https://lagatar.in/congresss-satyagraha-against-agneepath-scheme-and-ed-even-today-rahul-gandhi-reaches-ed-office/">अग्निपथ

और ईडी के विरोध में कांग्रेस का आज भी सत्याग्रह, राहुल गांधी ईडी कार्यालय पहुंचे, भारत बंद, दिल्ली में जाम ही जाम

कॉलेज में 120 विद्यार्थियों का नामांकन होना है

लॉ कॉलेज में इस वर्ष प्रवेश परीक्षा के डेढ़ महीने के बाद मेधा सूची जारी की गई थी. कॉलेज में 120 विद्यार्थियों का नामांकन होना है. इसके लिये एडमिशन प्रक्रिया चल रही है. 22 जून तक सीटें समाप्त नहीं होने की स्थिति में दूसरी मेधा सूची जारी की जाएगी. इसके बाद सत्र 2022-23 की पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी.

प्रमाण पत्र का सत्यापन नहीं कराने पर दाखिला नहीं लिया जाएगा

इस संबंध में जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जितेंद्र कुमार ने  लागातार न्यूज को बताया कि कॉलेज में नामांकन प्रक्रिया चल रही है. 20 जून को दिव्यांग छात्रों को अपने प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराना होगा. 20 तक प्रमाण पत्र का सत्यापन नहीं कराने की स्थिति में उनका दाखिला नहीं लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें: झारखंड">https://lagatar.in/retired-soldier-will-get-job-on-contract-basis-on-29-posts-in-jharkhand-police/">झारखंड

पुलिस में 29 पदों पर रिटायर सैनिक को संविदा के आधार पर मिलेगी नौकरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही