Search

 
 
 

Jamshedpur : 25 अगस्त को 3066 बूथों पर कुल 3,95,368 बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

 
  • डीडीसी ने पल्स पोलियो अभियान के तैयारी की समीक्षा की
  • पल्स पोलियो अभियान के लिए 25 से 27 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जिले में तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत 25 अगस्त से हो रही है. जिसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. इसके लिए जिले में 3066 बूथ चिन्हित किए हैं. जहां 3 लाख, 95, हजार 368 बच्चों को पोलियो डॉप पिलाई जाएगी. पहले दिन अधिकांश बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. अगर को कोई बच्चा इससे वंचित रह गया तो 26 एवं 27 अगस्त को स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर बच्चे को दवा की खुराक देंगे. अभियान को सफल बनाने एवं की गई तैयारियों की शनिवार को उप विकास आय़ुक्त मनीष कुमार ने समीक्षा की. स्वास्थ्य विभाग, एनजीओ, नगर निकाय, जेएसएलपीएस, समाज कल्याण, पंचायती राज, प्रखंड प्रशासन के साथ आपसी समन्वय से शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-bjp-burnt-effigy-of-cm/">Chakradharpur

: भाजपा ने सीएम का किया पुतला दहन

अभियान को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को दिया जा चुका है प्रशिक्षण

उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा पोलियो ड्रॉप लेने से वंचित नहीं रहे यह सुनिश्चित करें. बैठक में अंतर विभागीय समन्वय, मानव संसाधन की उपलब्धता एवं मोबिलाइजेशन व पूरी कार्ययोजना पर चर्चा की गई. गौरतलब है कि जिला में 0-5 वर्ष के लगभग 4 लाख बच्चों को पोलियो का ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इस कार्य में 6132 वैक्सीनिटर को लगाया गया है. साथ ही इसकी मोनिटरिंग के लिए 308 सुपरवाइजर प्रतिनियुक्त किए गए हैं. सभी प्रखंडों में अभियान को सफल बनाने के लिए सभी वैक्सीनेटरों एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है. उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों को अपने-अपने प्रखंड के एमओआइसी एवं प्रखंड स्तरीय अन्य अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय बनाते हुए पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए कहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही