Search

 
 
 

Jamshedpur : बागबेड़ा में पदयात्रा निकाल पानी नहीं तो वोट नहीं का दिया नारा

 
  • 9 वर्षों पहले शुरू हुई ग्रामीण जलापूर्ति योजना धरातल पर नहीं उतर पायी
Jamshedpur (Sunil Pandey) : झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले ही स्थानीय मुद्दों को लेकर लोग वोट बहिष्कार की दिशा में गोलबंद होने लगे हैं. रविवार को उत्तर-पूर्वी बागबेड़ा पंचायत के उप मुखिया सुरेश निषाद के नेतृत्व में लोगों ने पानी नहीं तो वोट नहीं के समर्थन में पदयात्रा निकाली. सुबह 7:00 बजे वायरलेस मैदान से पदयात्रा की शुरुआत हुई, जो डीबी रोड, बजरंग टेकरी, आनंद नगर, गांधीनगर का भ्रमण कर गांधीनगर शाखा मैदान में सभा में तब्दील हो गयी. सभा में मुख्य अतिथि के रूप में बागबेड़ा के पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव ने कहा कि पिछले नौ वर्षों से बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को धरातल पर उतारने के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा काम कराया जा रहा है. लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि विभाग काम कछुए की चाल से काम करा रहा है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-the-work-of-bol-bam-seva-trust-is-exemplary-saryu-rai/">Jamshedpur

: बोल बम सेवा ट्रस्ट का कार्य अनुकरणीय – सरयू राय
दर्जनों बार विभाग की ओर से दी गई समय सीमा फेल हो चुकी है. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव अगर बागबेड़ा जलापूर्ति योजना के तहत जलापूर्ति शुरू नही हुई तो बागबेड़ा, कीताडीह, घाधीडीह, करनडीह के लगभग 1.5 लाख लोग एकजुट होकर वोट का बहिष्कार करेंगे. इसके पूर्व इस योजना को धरातल पर लाने के लिए सैकड़ो बार आंदोलन किया जा चुका है. उसके बावजूद भी संबंधित पदाधिकारी घोड़े बेचकर चैन की नींद सो रहे हैं. इस कारण इस बार लोगों ने चुनाव में वोट बहिष्कार करने का सर्वसममति से निर्णय लिया है. ज्ञात हो कि 237 करोड रूपये अभी तक योजना पर खर्च हो चुके हैं. इसे भी पढ़ें : डायल">https://lagatar.in/dgp-anurag-gupta-will-review-the-response-time-and-tracking-system-of-dial-112/">डायल

112 के रिस्पांस टाइम और ट्रैकिंग सिस्टम की डीजीपी अनुराग गुप्ता करेंगे समीक्षा
पदयात्रा में मुख्य रूप से पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि शिवजी सिंह, नीरज सिंह, पंसस सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, उप मुखिया मुकेश सिंह,पंसस सुशील यादव, पूर्व उपमुखिया कुमोद यादव, विनोद राम ,चतरभुज सिंह,राहुल देव रजक, संजीव ठाकुर, जेपी गोस्वामी, पिंटू सिंह, सोसो यादव, प्राण राय, भगवान शर्मा, भोला यादव, दिलिप सिंह, संतोष राय सहित भारी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि सहित स्थानीय लोग शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही