Search

 
 
 

जमशेदपुर : दो महिलाओं की निर्मम हत्या कर बेटे की पिटाई का लिया बदला

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ थाना अंतर्गत रघुनाथडीह में एक सनकी पिता ने अपने बेटे की पिटाई का बदला लेने के लिए दो महिलाओं की निर्मम हत्या कर दी. उसने दो लोगों को भी घायल कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया. घटना मंगलवार देर रात की है. इस घटना में 20 वर्षीय दीपाली मुंडा और 55 वर्षीय कुलाे मुंडा की मौत हो गई है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/jmm-workers-have-started-gathering-at-morhabadi-ground-in-ranchi/">रांची

के मोरहाबादी मैदान में जुटने लगे हैं झामुमो कार्यकर्ता
वहीं दीपाली का पति पिरू मुंडा और उसका बेटा सिद्धू मुंडा घायल हैं. इधर, सूचना पाकर घाटशिला और धालभूमगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं घायलों को इलाज के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी चुनु मुंडा के बेटे को हिरासत में लिया है. इसे भी पढ़ें : बजट">https://lagatar.in/budget-session-pm-told-journalists-ram-ram-advice-to-opposition-mps-those-creating-ruckus-should-self-inspect/">बजट

सत्र : पीएम ने पत्रकारों से कहा, राम राम… विपक्षी सांसदों को सलाह, हुड़दंग करनेवाले आत्म निरीक्षण करें..   

पूर्व में हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार बीते दिनों पिरु के बेटे ने चुनु मुंडा की पिटाई की थी. इसी बात को लेकर चुनु मंगलवार देर रात पिरु के घर पहुंचा. इस वक्त घर पर सभी सो रहे थे. एक कमरे में दीपाली और उसकी बुआ सोई थी. चुनु उस कमरे में गया और दीपाली और उसकी बुआ कुलो पर धारदार हथियार से कई वार किए. दोनों के सिर पर वार किया गया, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. बीच बचाव करने गए पिरु पर भी जानलेवा हमला किया. इधर घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही