Search

 
 
 

जमशेदपुर : एलबीएसएम कॉलेज में टॉपर को मिलेगा 25 हजार रुपये स्कॉलरशिप

 
  • कॉलेज की आईक्यूएसी मीटिंग में एलुमिनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष ने की घोषणा
  • बैठक में लिये गये कई महत्वपूर्ण निर्णय
  • नैक की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए 7 अगस्त तक एसएसआर तैयार करने का निर्णय
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज में मंगलवार को इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (आईक्यूएसी) की बैठक हुई. बैठक में कॉलेज में शैक्षणिक गतिविधियों को और बेहतर बनाने समेत उसे बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा की गयी. इस क्रम में कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिये गये. बैठक में उपस्थित कॉलेज एलुमिनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल जालान ने प्रतिवर्ष टॉपर छात्र अथवा छात्रा को 25 हजार रुपये छात्रवृत्ति देने की घोषणा की. साथ ही चंचला सहाय छात्रवृत्ति न्यास को पुनः सुसंचालित करने का निर्णय लिया गया. वहीं कॉलेज का नैक एक्रिडिटेशन कराने पर भी चर्चा की गयी. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/ban-on-running-coaching-classes-from-9-am-to-4-pm-in-bihar/">बिहार

में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक कोचिंग क्लास चलाने पर पाबंदी

नैक की तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

बैठक की जानकारी देते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा ने बताया कि कॉलेज में नैक की तैयारियों को अब अंतिम रूप देना प्रारंभ कर दिया गया है. इसके मद्देनजर 7 अगस्त तक सेल्फ स्टडी रिपोर्ट (एसएसआर) तैयार करने का निर्णय लिया गया है. इसके लिए एक पांच सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया गया है. साथ ही सभी विभागों के द्वारा तैयार पॉवर प्वाइंट प्रजेंटशन (पीपीटी) को प्रदर्शित किया गया. इसमें कुछ और सुधार की गुंजाइश बताते हुए उसे 7 अगस्त तक पूरा करने का निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-assembly-supplementary-budget-passed-walkout-of-bjp/">झारखंड

विधानसभा : 11.988 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पारित, भाजपा का वॉकआउट

कॉलेज करेगा रिसर्च जर्नल का प्रकाशन

बैठक में कॉलेज की ओर से रिसर्ज जर्नल का प्रकाशन करने की भी योजना है. इसके लिए कॉलेज की ओर से रांची स्थित आईएसडीआर के साथ एमओयू करने का निर्णय लिया गया. साथ ही इस बात पर सहमति बनी कि कॉलेज अपने स्तर से भी एक रिसर्ज जर्नल का प्रकाशन करेगा, जिसमें कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों के अलावा अन्य कॉलेजों अथवा संस्थानों से आये शोध को स्थान दिया जायेगा. बैठक में डॉ अशोक झा समेत सेल के सभी सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही