Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : व्यापारियों ने मंडी टैक्स के विरोध में कृषि मंत्री का पुतला फूंका

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सिंहभूम चैंबर आफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री एवं व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में झारखण्ड सरकार के द्वारा बाजार समिति पर लगाये गये बाजार शुल्क (मंडी टैक्स) के विरोध में शनिवार को लाईट सिग्नल के पास कृषि मंत्री का पुतला दहन किया गया. इससे पूर्व जमशेदपुर के सभी खाद्यान्न व्यापारी चैंबर भवन में एकत्रित हुए और फिर जुलूस की शक्ल में पहुंचकर कृषि मंत्री का पुतला दहन किया. इस अवसर पर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि आज पूरे राज्य भर में पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसी कड़ी में सिंहभूम चैंबर और व्यापार मंडल ने खाद्यान्न व्यवसायियों की आवाज को बुलंद करते हुए जमशेदपुर में कृषि मंत्री का पुतला किया गया है. इसे भी पढ़े : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-pipe-laden-truck-overturned-on-nh-49-painful-death-of-the-driver/">बहरागोड़ा

: एनएच-49 पर पाइप से लदा ट्रक पलटा, चालक की दर्दनाक मौत

आंदोलन जारी रखने की घोषणा

वहीं उपाध्यक्ष, व्यापार एवं वाणिज्य नितेष धूत ने कहा कि यह एक काला कानून झारखण्ड राज्य के सरकार द्वारा लाया गया है जो कि झारखण्ड के सीमावर्ती राज्यों कहीं भी नहीं है. हम इसका पुरजोर विरोध करते है. इसके वापस होने तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा. मानद महासचिव मानव केडिया ने बताया कि इस पुतला दहन कार्यक्रम में परसुडीह बाजार समिति के व्यापारियों के अलावा जमशेदपुर के सभी क्षेत्रों के व्यापारी शामिल हुए. इस अवसर पर सचिव व्यापार एवं वाणिज्य अनिल मोदी, उपाध्यक्ष महेश सोंथालिया, दिलीप गोलेच्छा, मुकेश मित्तल, सचिव भरत मकानी, पीयूष चैधरी, सांवरमल शर्मा, कोषाध्यक्ष किशोर गोलछा व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक भालोटिया, उपाध्यक्ष पवन नरेडी, सचिव करण ओझा, रामू देबुका सहित शहर के सभी खाद्यान्न व्यापारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही