Search

 
 
 

जमशेदपुर : सैरात बाजार की दुकानों का भाड़ा वृद्धि के खिलाफ व्यापारियों ने डीसी कोर्ट में दायर की अपील

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी (जेएनएसी) द्वारा सैरात बाजारों के दुकानों के किराया में की गई अप्रत्याशित वृद्धि के विरोध में जमशेदपुर के दुकानदारों ने शनिवार को उपयुक्त की अदालत में अपील दायर की. इस अवसर पर चैंबर के उपाध्यक्ष मुकेश मित्तल ने कहा कि विगत कई वर्षों से जमशेदपुर की बाजारों में स्थित दुकानदार टाटा कंपनी को ही दुकान का भाड़ा के साथ-साथ बिजली-पानी का चार्ज देते आये हैं. अचानक जेएनएसी द्वारा जून महीने के पहले हफ्ते में मई महीने का भाड़ा का बिल 500 से 800 गुणा बढ़ाकर भेज दिया गया, जो सरासर गैरकानूनी एवं अन्यायपूर्ण है. इस सिलसिले में चैंबर में दो बार बैठकें हुई एवं उपयुक्त से भी मुलाकात की गई. स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता एवं विधायक सरयू राय को भी सूचना दी गई. अंत में सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने भाड़ा वृद्धि के खिलाफ कोर्ट जाने का फैसला किया. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर:">https://lagatar.in/manoharpur-when-the-bdo-and-lokpal-themselves-fell-then-said-that-the-bridge-would-be-constructed-by-doing-gram-sabha/">मनोहरपुर:

जब खुद गिरे बीडीओ और लोकपाल  तब कहा ग्राम सभा कर होगा पुल का निर्माण
इस क्रम में आज सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष मुकेश मित्तल के नेतृत्व में जमशेदपुर के विभिन्न बाज़ारों के 8 दुकानदारों ने उपयुक्त की अदालत में भाड़ा वृद्धि के विरोध में अपील दायर किया. अपील दायर करने वालों में परमानंद गुप्ता, आरएन पांडेय, अमर सिंह, बालेश्वर प्रसाद, संतोष कुमार अग्रवाल, विश्वनाथ अग्रवाल, संत कुमार एवं गुरुचरण सिंह दुकानदार शामिल थे. अपील दायर करने गए लोगों में महाबीर मोदी, सुरेश गुप्ता, विशाल अग्रवाल, मनीष अग्रवाल एवं मुकेश अग्रवाल उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही