Search

 
 
 

जमशेदपुर : व्यापारियों ने किया पैक व लेवल युक्त खाद्य पदार्थों पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगाने का विरोध

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : परसुडीह कृषि बाजार समिति में व्यापारियों ने बैठक कर पैक और लेवल युक्त खाद्य पदार्थों पर 5% जीएसटी लगाने का विरोध किया है. बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक भालोटिया ने कहा कि इससे महंगाई बढ़ेगी. व्यापारियों पर बोझ बढ़ेगा. इंस्पेक्टर राज को बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने कहा कि जीएसटी काउंसिल ने इसकी सिफारिश की थी और 18 जुलाई से इसे लागू कर दिया जाएगा. सारे कारोबारी पूरी तरह से इसका विरोध कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-by-forming-a-team-in-mango-the-water-meter-will-be-checked-from-house-to-house/">जमशेदपुर:

मानगो में टीम बनाकर घर-घर होगी जल मीटर की जांच

होलसेल और रिटेल व्यापारियों की भी होगी बैठक

दीपक भालोटिया ने कहा कि होलसेल और रिटेल व्यापारियों की बैठक आयोजित की जाएगी. बैठक कर पैक एवं लेवल युक्त खाद्य पदार्थों पर लगी 5% जीएसटी का विरोध किया जाएगा. इसकी तैयारी चल रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-akhilesh-opened-account-in-the-world-of-crime-by-kidnapping-businessman-om-prakash-kabra/">जमशेदपुर:

व्यापारी ओम प्रकाश काबरा का अपहरण कर अखिलेश ने खोला था अपराध की दुनिया में खाता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही