Jamshedpur (Rohit kumar) : शहर में मंगलवार की शाम अचानक मौसम का मिजाज बदला. हल्की बारिश और तेज हवाओं ने लोगों को जहां भीषण गर्मी से राहत पहुंचाई वहीं कई लोगों को इससे काफी नुकसान भी उठाना पड़ा. तेज हवा के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए तो कई जगहों पर बिजली के तार टूट गए. टाटानगर स्टेशन के पास तेज हवा के कारण एक विशाल पेड़ मुख्य पर उखड़ कर गिर गया, जिससे काफी देर तक आवागमन बाधित रहा. इस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. पेड़ के नीचे एक स्कूटी दब जाने से स्कूटी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. गनीमत रही कि उसपर कोई बैठा नहीं था अन्यथा जानमाल का नुक्सान हो सकता था. कड़ी मशक्कत के बाद गिरे पेड़ को काट कर हटाया गया, इसके बाद उक्त सड़क पर आवागमन सामान्य हुआ. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kalash-yatra-taken-out-for-the-consecration-of-idol-in-shivdham-temple-omnagar/">जमशेदपुर
: शिवधाम मंदिर ओमनगर में मुर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली गई कलश यात्रा [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : स्टेशन रोड पर पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित
Leave a Comment