Search

 
 
 

जमशेदपुर : ट्रैफिक जवानों ने रैली निकाल यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : जिला प्रशासन के द्वारा भी सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है. 15 जनवरी से लेकर 14 फरवरी तक मनाये जाने वाले इस माह के तहत विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. जिसमें ट्रैफिक जवानों के साथ-साथ अन्य सरकारी कर्मचारी व लोग अपनी-अपनी दो पहिया वाहनों के साथ शामिल हुए. इस रैली को जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय और सीसीआर डीएसपी अनिमेष गुप्ता ने उपायुक्त कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-uisl-launches-awareness-chariot/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील यूआईएसएल ने जागरूकता रथ किया रवाना
डीएसपी ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है. लोगों को बताया जा रहा है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना और चार पहिया वाहन चलाने के दौरान सीट बेल्ट लगाना जरूरी है. उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के जरिये लोगों में जागरूकता लाना ही मुख्य उद्देश्य है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही