Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बागबेड़ा में यातायात पुलिस ने चलाया जागरुकता अभियान

Jamshedpur (Rohit KumaR) : जमशेदपुर में आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में लोग अपनी जान गंवा रहे है. इसको लेकर जुगसलाई यातायात पुलिस लगातार लोगों को जागरूक करने में लगी हुई है. यातायात पुलिस द्वारा मंगलवार को बागबेड़ा वायरलेस मैदान के पास शांति निकेतन उच्च विद्यालय में जागरुकता अभियान चलाया गया. इस दौरान जुगसलाई यातायात थाना प्रभारी संगीता कुमार मौजूद रही. संगीता कुमारी ने स्कूल के बच्चों को यातायात नियमों के बारे में बताया और नियम का पालन करने की शपथ भी दिलवाई. वहीं बच्चों ने भी यातायात नियम का पालन करने और दुसरों को नियम का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-phalharini-kali-puja-will-be-organized-on-may-18-at-hata-mataji-ashram/">जमशेदपुर

: हाता माताजी आश्रम में 18 मई को फलहारिणी काली पूजा का होगा आयोजन

नियमों का उल्लंघन करने से बढ़ रही दुर्घटना

संगीता कुमारी ने बताया कि जमशेदपुर में आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं में लोग अपनी जान गंवा रहे है. इसका सबसे बड़ा कारण यातायात नियमों का उल्लंघन है. लोग बिना हेलमेट पहने या बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाते है. नियम का पालन करने से दुर्घटना से होने वाली मौतों में कमी लाई जा सकती है. हाल ही में पावर हाउस के पास सड़क दुर्घटना में एक बच्चे की मौत हो गई थी. इसी को लेकर जुगसलाई के स्कूलों में यह जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. मौके पर जुगसलाई यातायात थाना प्रभारी संगीता कुमारी, स्कूल के प्रधानाचार्य बीएम चौधरी, पंचायत समिति सदस्य सुनिल गुप्ता और समाज सेवी शशि अचार्य के अलावा अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-dead-body-of-maurabandhis-temir-sabar-brought-to-village-after-elephant-attack/">चाकुलिया

: हाथी के हमले से मृत मौराबांधी के तिमिर सबर की लाश लायी गयी गांव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही