Search

 
 
 

जमशेदपुर : बर्मामाइंस में सड़क पर बीच से टूट गया ट्रेलर

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना के पास रविवार सुबह एक ट्रेलर बीच से ही टूट गया. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. घटना के बाद सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर भी पुलिस काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंची. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-legal-action-will-be-taken-if-any-obstruction-is-created-in-the-work-of-employees/">चांडिल

: कर्मचारियों के काम में डाली बाधा तो होगी कानूनी कार्रवाई
बताया जाता है कि बर्मामाइंस से एक ट्रेलर लोहे की शीट लेकर जा रहा था. तभी बर्मामाइंस थाना के पास स्थित स्पीड ब्रेकर पार करने के दौरान ट्रेलर बीच से टूट गया. ट्रेलर ओवरलोड था, जिस कारण यह हादसा हुआ है. फिलहाल ट्रेलर को सड़क से हटाने का प्रयास जारी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही