Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : करनडीह विद्युत् विभाग कार्यालय के पास ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त

Jamshedpur (Rohit Kumar) : परसुडीह थाना अंतर्गत करनडीह के पास शुक्रवार तड़के एक अनियंत्रित ट्रेलर दो पोल से टकराने के बाद बिजली विभाग के कार्यालय की चहारदिवारी से जा टकराई. इस घटना के बाद ट्रेलर के पीछे लदा लोहे का शीट ट्रेलर के केबीन को तोड़ते हुए आगे आ गया. इधर, दुर्घटना के बाद से ट्रेलर के चालक का कोई अता-पता नहीं है. स्थानीय लोगों के अनुसार घटना तड़के पांच बजे की है. हल्की बारीश में ट्रेलर परसुडीह से सुंदरनगर की ओर जा रहा था. इसी दौरान वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया. लोगों को कहना है कि वे लोग जब पहुंचे तो ट्रेलक दुर्घटनाग्रस्त पड़ा था परंतु उसमें चालक नहीं था. थाना प्रभारी राम कुमार वर्मा ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिली है पर उसके चालक का कुछ पता नहीं चल सका है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-due-to-bad-weather-the-minimum-temperature-of-the-city-reached-15-degrees/">किरीबुरु

: खराब मौसम की वजह से शहर का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री पहुंचा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही