Search

 
 
 

जमशेदपुर : बालीगुमा में ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : एमजीएम थाना क्षेत्र के एनएच 33 पर बालीगुमा मेन रोड पर सोमवार को काम के लिये बाइक से जा रहे दो मजदूरों को एक ट्रेलर ने रौंद दिया. घटना में बाइक सवार फातु माहली (28) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि उसका साथी रवि माहली गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज टीएमएच में चल रहा है. फातु माहली पटमदा थाना क्षेत्र के हलुदबनी गांव का रहने वाला था. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-cyber-thugs-robbed-hardware-shopkeeper-rs-4800/">किरीबुरू

: साइबर ठग ने हार्डवेयर दुकानदार के 4800 रुपये उड़ाए

काम करने जा रहे थे तिलडूंगरी

घायल परिवार के लोगों ने बताया कि फातु और रवि रोजाना की तरह ही सोमवार को भी एक ही बाइक से काम करने के लिये निकले हुये थे. रास्ते में बालीगुमा मेन रोड पर सुबह-सुबह सामने से आ रहे ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया. बाइक फातु माहली चला रहा था. उसका सिर पूरी तरह से कुचल गया था. इधर रवि माहली को भी गंभीर चोटें आयी है. उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

एमजीएम से किया गया टीएमएच रेफर

घायल रवि माहली के बारे में बताया गया कि पहले पुलिस ने उसे इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन यहां पर हालत को देखते हुये टीएमएच रेफर कर दिया गया गया. घटना की जानकारी परिवार के लोगों को मिलने पर हलुदबनी गांव के लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे थे. वहीं फातु के शव का पंचनामा बनाने के बाद एमजीएम पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-accused-of-burning-engineers-bike-arrested/">चाकुलिया

: इंजीनियर की बाइक जलाने का आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही