Search

 
 
 

जमशेदपुर : मरीन ड्राइव में अनियंत्रित होकर ट्रेलर पलटा, चालक घायल

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : कदमा थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव प्रतिमानगर के पास शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइड से जा टकराया. डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रेलर बीच सड़क पर पलट गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल ट्रेलर के आगे का शीशा तोड़ा और चालक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा. शीशा तोड़ने के क्रम में एक स्थानीय युवक भी घायल हो गया. घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को भी दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रेलर को सीधा करवाया. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagoda-maa-vipadtarini-worshiped-for-the-good-wishes-of-the-family/">बहरागोड़ा

: परिवार की मंगल कामना के लिए पूजी गईं मां विपदतारिणी

सोनारी की ओर से टोल ब्रिज जा रहा था ट्रेलर

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह 9 बजे ट्रेलर तेज रफ्तार से सोनारी से टोल ब्रिज की ओर जा रहा था. रास्ते में ही ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गया. ट्रेलर में लोहे की शीट लोड थी. हालांकि घटना के बाद किसी तरह चालक को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए भेजा गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही