Search

 
 
 

जमशेदपुर : एनएच पर अनियंत्रित होकर दूसरे लेन में जा घुसा ट्रेलर, कोई हताहत नहीं

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : आजादनगर थाना अंतर्गत एनएच 33 स्थित सिटी इन के पास मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में जा घुसा. इस दुर्घटना में जहां ट्रेलर में लदे कोल्ड्रिंक्स के खाली बोतल सड़क पर बिखर गए वही ट्रेलर चालक बाल-बाल बच गया. इधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को ट्रेलर से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. घटना के बाद एक लेन पूरी में पूरी तरह से जाम लग गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई. मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर पारडीह की ओर से चांडिल की ओर जा रहा था. ट्रेलर पर कोल्ड्रिंक्स के खाली बोतल लदे थे. सिटी इन होटल से आगे अचानक ट्रेलर अनियंत्रित हो गया. अनियंत्रित होकर ट्रेलर डिवाइडर पर चढ़ते हुए दूसरी लेन में जा घुसा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही