Search

 
 
 

जमशेदपुर: मानगो से ट्रेलर चोरी, अज्ञात पर मामला दर्ज

 
Jashedpur (Ashok kumar) : मानगो थाना क्षेत्र के एनएच 33 स्थित महतो पेट्रोल पंप के पास से एक ट्रेलर की चोरी करने का एक मामला जवाहरनगर रोड नंबर 14 के रहनेवाले मुस्ताक आलम ने थाने में दर्ज कराया है. अज्ञात के खिलाफ दर्ज मामले में कहा गया है कि घटना सोमवार की रात 9.45 बजे से लेकर सुबह के 4.45 बजे के बीच की है. घटना के बारे में मुस्ताक आलम का कहना है कि रात के 9.45 बजे ही ट्रेलर को एनएच 33 महतो पेट्रोल पंप के पास लगाया गया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-one-thief-caught-red-handed-in-sidgora-two-absconding/">जमशेदपुर:

सिदगोड़ा में रंगेहाथ धराया एक चोर, दो फरार

दूसरे दिन सुबह ट्रेलर को गायब पाया

इसके बाद जब सुबह के समय चालक गया तब उसे गायब पाया. ट्रेलर की खोज-बीन करने के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला, तब घटना के संबंध में मानगो थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले में सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से मामले में चोरों की टोह ली जा रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-car-caught-fire-in-kadma-neighbor-accused/">जमशेदपुर:

कदमा में कार में लगी आग, पड़ोसी पर लगाया आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही