Search

 
 
 

जमशेदपुर : भाड़े मे बढ़ोतरी की मांग को लेकर ट्रेलर यूनियन ने की आंदोलन की घोषणा

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ऑनर यूनियन ने शुक्रवार को ट्रेलरों के भाड़े मे बढ़ोतरी करने की मांग को लेकर आंदोलन करने की घोषणा की है. इस संबंध में साकची स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुई यूनियन के अध्यक्ष जयकिशोर सिंह ने कहा कि शनिवार को टाटा कंपनी मे होने वाले परिवहन टेंडर मे अगर किसी वेंडर ने कम रेट पर टेंडर उठाया तो यूनियन द्वारा कंपनी का पार्किंग गेट जाम कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में डीजल 100 रुपये लीटर हैं, साथ ही नए वाहनों के दामों मे भी बढ़ोतरी हुई है, ऐसे मे लोकल ट्रेलर के मालिकों को आज भी वर्षो पुराना रेट दिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : इंटर">https://lagatar.in/for-the-inter-school-cricket-tournament-krishna-barhapuria-became-the-chairman-and-surendra-prasad-became-the-vice-chairman/">इंटर

स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए कृष्णा बरहपुरिया चेयरमैन और सुरेंद्र प्रसाद बने वाइस चेयरमैन

कम रेट में टेंडर उठाने से हैं नाराज

कंपनी के कुछ वेंडर अपने काले धन को सफेद करने के उद्देश्य से कम रेट मे कंपनी से टेंडर उठा रहे हैं, जबकि उक्त रेट में उन्हें नुकसान है. अब लोकल ट्रेलर यूनियन इसे बर्दाश्त नहीं करेगा. अध्यक्ष ने कहा कि कंपनी प्रबंधन को भी इस संबंध में मांग पत्र सौंप कर आग्रह किया गया है कि ट्रेलर के भाड़े का रिवीजन अवश्य करें. यदि किसी वेंडर ने कम रेट मे  टेंडर उठाया तो यूनियन द्वारा जोरदार आंदोलन किया जाएगा और इसकी जवाबदेही कंपनी के वेंडरों एवं कंपनी प्रबंधन की होगी. इस अवसर पर यूनियन के सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही