Search

 
 
 

जमशेदपुर : खेमाशुली स्टेशन पर रेल चक्का जाम के 7वें दिन सामान्य हुआ ट्रेनों का परिचालन

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : कुर्मी को एसटी का दर्जा देने की मांग को लेकर खेमाशुली स्टेशन पर 6ठे दिन रेलवे ट्रैक को खाली कर दिये जाने के बाद 7वें दिन से हावड़ा-मुंबई-दिल्ली मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन सामान्य हो गया है. अभी यात्री ट्रेनें थोड़ी विलंब से चल रही है. वहीं रेक के अभाव में रेलवे की ओर से कंटाबांजी-हावड़ा सुपरफास्ट ट्रेन को रद्द कर दिया गया है. इस ट्रेन को दूसरे दिन से सुचारू रूप से चलाने की घोषणा भी की गयी है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-sp-issued-order-leave-of-policemen-canceled-due-to-dussehra/">आदित्यपुर

: एसपी ने जारी किया आदेश, दशहरा को लेकर पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द 

स्टेशन पर रेल यात्रियों की थी भारी भीड़

ट्रेनों का परिचालन सामान्य होते ही सोमवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. सोमवार को सातवें दिन टाटा-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस का परिचालन भी सुबह 6 बजे किया गया. इस ट्रेन पर व्यापारियों की भीड़ देखते ही बन रही थी. ट्रेन पर यात्रा करने वाले यात्री सिर्फ रेल चक्का जाम की बातें ही करते हुये सफर कर रहे थे.

रेलवे को करोड़ों का नुकसान

छह दिनों तक रेलवे ट्रैक को जाम किये जाने के कारण इसका प्रभाव रेलवे पर खासा पड़ा है. इससे रेलवे को करोड़ों का नुकसान हुआ है. जहां रेलवे को यात्री ट्रेनों से नुकसान हुआ है वहीं मालगाड़ी का परिचालन भी पूरी तरह से ठप रहा. करीब 300 मालगाड़ी रेल चक्का जाम में जहां-तहां स्टेशनों पर फंसी हुई थी. इसकी भरपायी करने में रेलवे को काफी समय लग सकता है. सभी मंडल के रेल अधिकारी अपने स्तर से लेखा-जोखा बनाकर वरीय रेल अधिकारियों को भेज रहे हैं. इसे भी पढ़ें : महिला">https://lagatar.in/women-gang-rape-case-police-arrested-six-accused-all-residents-of-bakoria/">महिला

सामूहिक दुष्कर्म मामला : पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार, सभी बकोरिया के रहने वाले
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही