Search

जमशेदपुर : लोको ट्रेनिंग सेंटर के हॉस्टल में ट्रेनी लोको पायलट ने लगाई फांसी

Jamshedpur (Rohit Kumar) : टाटानगर लोको ट्रेनिंग सेंटर के हॉस्टल में ट्रेनी लोको पायलट प्रेमचंद साह (29) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना गुरुवार दोपहर दो बजे की बताई जा रही है. इसकी जानकारी सेंटर के अधिकारियों ने पुलिस को दी. सूचना पाकर परसुडीह पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला. प्रेमचंद को तत्काल रेलवे अस्पताल ले जाया गया जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. कमरे की तलाशी में पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. सुसाइड नोट के माध्यम से उसने सभी से माफी मांगी है और आत्महत्या का दोष किसी को नहीं दिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-advocates-will-return-to-work-from-april-15-decision-taken-in-the-meeting/">जमशेदपुर

: 15 अप्रैल से कार्य पर लौटेंगे अधिवक्ता, बैठक में लिया गया निर्णय

क्लास में नहीं आया था प्रेमचंद

मिली जानकारी के अनुसार प्रेमचंद मूल रुप से सासाराम का रहने वाला था और बीते एक माह से लोको ट्रेनिंग सेंटर में लोको पायलट की ट्रेनिंग ले रहा था. वह ट्रेनिंग सेंटर के हॉस्टल में ही रहता था. आज वह क्लास करने भी नहीं आया था. जब उसके साथी उसे उठाने गए तो कमरे को अंदर से बंद पाया. काफी देर तक जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो साथियों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला. फिलहाल पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है और जांच में जुट गई है. पुलिस ने प्रेमचंद के परिजनों को भी सूचना दे दी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp