Search

 
 
 

जमशेदपुर : सरकारी विद्यालय के विज्ञान एवं गणित शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा कंसल्टेंसी इंजीनियरिंग द्वारा सीएसआर के तहत इंडियन इंस्टीट्युट ऑफ साइंस एंड रिसर्च के सहयोग से पूर्वी सिंहभूम के 34 सरकारी उच्च विद्यालय के 36 विज्ञान एवं गणित शिक्षकों प्रशिक्षण दिया गया. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी बरेलिया ने कहा कि शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण सुधार के उद्देश्य से इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. टाटा कंसल्टेंसी इंजीनियरिंग के सीनियर जीएम मनोज कुमार दे के अथक प्रयास से ही कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हो पा रहा है. प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक के तौर पर आईआईएसईआर के अशोक रुपनर, अंकिश त्रिपुडे, रश्मि बहुलकर और जाग्रुति मेहशर्म उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-jharkhand-both-system-and-people-are-strong-the-government-will-complete-its-term-banna-gupta/">जमशेदपुर

: झारखंड में तंत्र और लोक दोनों मजबूत हैं, सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी- बन्ना गुप्ता

खेल-खेल में विज्ञान के सिद्धंतों को समझेंगे बच्चे

आईआईएसईआर के प्रशिक्षक अशोक मने ने कहा कि प्रकृति के काम करने के तरीकों को समझने के लिए मानव खोज से विज्ञान और गणित के सिद्धांत विकसित हुए. घटनाओं को दोहराने की कोशिश में हमने धीरे-धीरे सीखा और समझा कि चीजें कैसे काम करती है. यह अभी भी विज्ञान और गणित सीखने का सबसे अच्छा और सबसे स्वस्थ तरीका है. कहा कि यह वर्कशॉप हमें छोटे गैजेट्स और खिलौनों के साथ प्रयोग करके विज्ञान और गणित सीखने की खुशी को फिर से खोजने का अवसर देती है. प्रशिक्षण लेने के बाद शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात क्लासरुम में खेल-खेल में बच्चों को आसानी से विज्ञान के सिद्धंतों को समझा पाएगें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही