Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: मानगो में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : मानगो गुरुद्वारा रोड स्थित सामुदायिक भवन में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का आय़ोजन व्यक्तित्व विकास संस्थान की ओर से किया गया था. जिसमें काफी संख्या में स्थानीय महिलाएं शामिल हुईं. इस दौरान महिलाएं को घरेलू उत्पाद एवं सिलाई-कढ़ाई से जुड़े प्रशिक्षण के बारे में बताया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी गुड्डू गुप्ता उपस्थित थे. इस दौरान उन्‍होंने कहा कि स्वरोजगार से जुड़ी महिलाओं को तभी सफलता मिलेगी. जब उनके उत्पादों को बढ़ावा एवं बाजार उपलब्ध हो. तभी सही मायने में लोकल फोर वॉकल चरितार्थ होगा. इसे भी पढ़ें: होमगार्ड">https://lagatar.in/home-guard-reinstatement-case-chief-minister-said-in-the-last-phase-of-investigation-process-appointment-letters-to-successful-candidates-as-soon-as-possible/">होमगार्ड

बहाली मामला : मुख्यमंत्री ने कहा- जांच प्रक्रिया अंतिम चरण में, सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र यथा शीघ्र

प्रशिक्षण पर्याप्त नहीं, महिला उत्थान में सरकार का सहयोग जरूरी: मनोज कुमार

विशिष्ट अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक प्रतिनिधि अजय मिश्रा ने व्यक्तित्व विकास संस्थान के कार्यों की सराहना करते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता से इस संबंध में सरकार के स्तर से सहयोग प्रदान कराने का भरोसा दिलाया. संस्था के अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने संस्था के कार्यों एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला. वहीं उपाध्यक्ष उत्तम चक्रवर्ती ने महिलाओं द्वारा निर्मित वस्तुओं के लिए बाजार प्रदान करने की मांग की.  सचिव मनोज कुमार ने सरकार से मांग की कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सिर्फ प्रशिक्षण ही पर्याप्त नही है, प्रशिक्षण प्राप्त कर उत्पादित वस्तुओं की बिक्री में सरकार का सहयोग जरूरी है. इसके लिए योजना बनाने की आवश्यकता है.

कार्यक्रम में काफी संख्या में शामिल हुई महिलाएं

इस कार्यक्रम में उषा यादव, वेंकट सूर्या राव, राकेश गुप्ता, शैल देवी, लक्ष्मी मुंडा, पुष्पा टोप्पो, उर्मिला सिंह, फरहत जहां, रूबी परवीन, तनुश्री चटर्जी, सुनीता पोयरा, रूबी गोराई, ललिता सिंह, अष्टमी प्रामाणिक, सुनीता कुमारी, शीला डोरेंन, मीरा सिंह, गायत्री नायक, मनोरमा, निर्मला देवी, लक्ष्मी कालिंदी, माला पांडे सहित काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुई. मच का संचालन व्यक्तित्व विकास संस्थान के उपाध्यक्ष उत्तम चकवर्ती ने किया. जबकि धन्यवाद ज्ञापन मनोज कुमार ने किया. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-health-workers-honored-for-achieving-100-target-of-first-dose-of-kovid-vaccine/">चाईबासा

: कोविड टीका का प्रथम डोज का लक्ष्य शत-प्रतिशत करने पर स्वास्थ्यकर्मी सम्मानित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही