Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : परिवहन विभाग ने प्रथम तिमाही में किया 57 करोड़ रुपए राजस्व संग्रह, 15192 वाहनों का हुआ निबंधन

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : पूर्वी सिंहभूम जिला परिवहन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 के प्रथम तिमाही में कुल 57,09,69,640 रुपये राजस्व का संग्रह किया है. जिसमें अप्रैल माह में 16,73,64,181 रुपये, मई माह में 23,06,79,777 रुपये और जून माह में 17,29,25,682 रुपए संग्रह किया गया. वहीं वित्तीय वर्ष 2022-23 में 234.95 करोड़ रुपए राजस्व संग्रह किया गया था. प्रथम तिमाही में वाहनों की निबंधन की बात करें तो इस दौरान कुल 15192 वाहनों का निबंधन हुआ जिसमें सबसे अधिक 11,153 दो पहिया वाहन, 2210 कार, 518 तीन पहिया और 493 ट्रक सहित अन्य वाहनों का निबंधन हुआ. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-work-is-being-done-without-safety-equipment-in-mgm-hospital/">जमशेदपुर

: एमजीएम अस्पताल में बिना सुरक्षा उपकरण के हो रहा काम

वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल 56002 वाहनों का हुआ था निबंधन

वहीं वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल 56002 वाहनों का निबंधन हुआ था. प्रथम तिमाही में कुल 18,035 ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत किए गए. जिसमें गैर व्यवसायिक ड्राइविंग लाइसेंस 7253 (6292 पुरुष और 961 महिला) व्यवसायिक ड्राइविंग लाइसेंस 572 और कुल 10210 लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत किए गए. जिसमें 8998 पुरुष और 1212 महिला को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत किया गया है. जबकि वित्तीय वर्ष 2022-23 में 67,727 ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत किया गया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही