Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: परिवहन विभाग लगाएगा 23 अप्रैल से 2 मई तक विशेष शिविर

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर जिला परिवहन विभाग द्वारा नया ड्राइविंग लाइसेंस, लाइसेंस रिन्यूअल, टैक्स भुगतान संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए 23 अप्रैल से 2 मई तक विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाया जाएगा. नया ड्राइविंग लाइसेंस बनाना हो या पुराना ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल करना, इसके साथ रोड टैक्स से संबंधित समस्या का समाधान जिला परिवहन विभाग द्वारा आयोजित विशेष कैंप में किया जाएगा. उपायुक्त के निर्देश पर धालभूम अनुमंडल अंतर्गत शहरी क्षेत्र में चार स्थानों पर यह कैम्प लगाया जाएगा. इनमें 23 एवं 24 अप्रैल को मानगो नगर निगम कार्यालय, 25 एवं 26 अप्रैल को साकची मिनी बस स्टैंड, 27 एवं 28 अप्रैल को जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय और 01 एवं 02 मई को सिदगोड़ा टाउन हॉल में तथा घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में 29 एवं 30 अप्रैल को शिविर आयोजित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ex-servicemen-paid-tribute-to-the-soldiers-martyred-in-the-terrorist-attack/">जमशेदपुर

: पूर्व सैनिकों ने आतंकी हमले में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही