Search

 
 
 

जमशेदपुर : वैष्णोदेवी समेत करे उत्तर भारत की यात्रा, रेलवे चला रहा टूरिज्म ट्रेन

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : अगर आप वैष्णोदेवी समेत उत्तर भारत की यात्रा करना चाहते है तो इसके लिए रेलवे आपकी मदद करेगा. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) की ओर से उत्तर भारत के लिए एक टूरिज्म ट्रेन चलाई जा रही है. इस ट्रेन की शुरुआत हावड़ा स्टेशन से होगी. यात्री हरिद्वार, ऋषिकेश, माता वैष्णोदेवी, हरिमंदिर साहिब(गोल्डन टैंपल, वाघा बॉर्डर, ताजमहल, मथुरा वृंदावन और अयोध्या की यात्रा कर सकेंगे. जानकारी देते हुए आईआरसीटीसी टूरिज्म के मुख्य प्रर्यवेक्षक मनीष कुमार ने बताया कि आईआरसीटीसी की ओर से देखो अपनी देश के तहत "भारत गौरव" ट्रेन को चलाया जा रहा है. यह ट्रेन हरिद्वार, ऋषिकेश, वैष्णोदेवी, अमृतसर, मथुरा, वृंदावन, आगला और अयोध्या की यात्रा कराई जा रही है. पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 33 प्रतिशत रियायत दे रही है. मनीष ने बताया कि यह ट्रेन 11 अगस्त को हावड़ा से खुलेगी. यात्री इस ट्रेन में मेचेदा, खड़गपुर, मिदनापुर, टाटानगर, पुरुलिया, रांची, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, सासाराम और पं. दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन पर चढ़ सकते है. इसे भी पढ़ें :पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-information-about-duties-and-fundamental-rights-given-to-girl-students/">पाकुड़

: छात्राओं को दी गई कर्तव्य व मौलिक अधिकारों की जानकारी

11 कोच और एक पेंट्री कार के साथ चलेगी ट्रेन

[caption id="attachment_685468" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/ek-bharat-sresth-bharat-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> जारी पोस्टर[/caption]   मनीष ने बताया कि इस ट्रेन में कुल 11 कोच होंगे जिसमें आठ स्लीपर और तीन थर्ड एसी होंगे. इसके अलावा एक पेंट्री कार और दो जनरेटर होंगे. स्लीपर के लिए कुल 580 सीट होगी जबकि थर्ड एसी के लिए 200 सीट होंगी. यात्रा शुल्क की बात की जाए तो इकॉनमी (स्लीपर) के लिए प्रति व्यक्ति 17,700, स्टैंडर्ड के लिए 27,400 और कंफर्ट के लिए 30,200 रुपये लगेंगे. इकॉनमी में यात्रियों को रात्रि विश्राम के लिए नॉन एसी कमरे, मल्टी शेयरिंग बेसिस पर नॉन एसी रुम और नॉन एसी बसों में यात्रा करवाई जाएगी जबकि स्टैंडर्ड यात्री के लिए एसी कमरे में रात्रि विश्राम, ट्रिपल शेयरिंग बेसिस पर नॉन एसी रुम मिलेगा वहीं कंफर्ट यात्रियों के लिए एसी कमरे में रात्रि विश्राम, शेयरिंग बेसिस पर एसी रुम और एसी बस में यात्रा करवाई जाएगी. सभी यात्रियों को तीनों समय का खाना, चार लाख का यात्रा बीमा, प्रत्येक कोच में सुरक्षा व्यवस्था दी जाएगी. 21 अगस्त को यह ट्रेन वापस लौट आएगी. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-young-social-worker-rishi-shadangi-worshiped-kanhaishwar-baba/">चाकुलिया

: युवा समाजसेवी ऋषि षाड़ंगी ने की कान्हाईश्वर बाबा की पूजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही