Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बिजली तार पर पेड़ गिरा, मानगो में चार घंटे गुल रही बिजली

Jamshedpur (Dharmendra Kumar): जमशेदपुर में रविवार शाम चली आंधी में मानगो क्षेत्र में कई हिस्सों में बिजली के तार पर पेड़ गिरने के कारण लगभग चार घंटे बिजली गुल रही. इस संबंध मेंझारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के मानगो अवर प्रमंडल के सहायक अभियंता अमरजीत प्रसाद ने बताया कि रविवार को चली तेज आंधी के कारण मानगो के विभिन्न क्षेत्र में बिजली के 11 हजार वोल्ट के तार पर पेड़ गिरने से कई स्थान पर बिजली के पोल गिर गए है जिसके कारण एहतियात के तौर मानगो क्षेत्र की बिजली काट दी गई है.

मरम्मत का कार्य जारी

विभाग द्वारा सभी स्थानों पर मरमत के कार्य किए जा रहे है. उन्होंने बताया कि लगभग पांच पोल गिरे है. जिसमे मानगो के रोड नंबर 8 रोड नंबर 15, ईदगाह मैदान, समता नगर सहित कई स्थानों पर बिजली के तार पर पेड़ भी गिरे है. इस दौरान किसी को जान माल का कोई नुकसान की कोई सूचना नहीं है. मरम्मत कार्य पूरा होने के साथ ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही