Search

जमशेदपुर : गोलमुरी में फल विक्रेता पर गिरा पेड़, मौत

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत एबीएम कॉलेज के पास रविवार को तेज आंधी-बारिश में फल विक्रेता पर एक पेड़ गिर गया. इस घटना में फल विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई. बारिश रुकने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. इधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ के नीचे से निकालकर एमजीएम अस्पताल भेज दिया. शव को अस्पताल के शव गृह में रखा गया है. पुलिस ने मृतक की पहचान गोलमुरी हिंदू बस्ती निवासी 58 वर्षीय राजू के रूप में की है. घटना की सूचना परिवार वालों को दे दी गई है. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-boat-ambulance-service-started-in-the-district-deputy-commissioner-and-mp-flagged-off/">साहिबगंज

: जिले में नाव एंबुलेंस सेवा शुरू, उपायुक्त व सांसद ने दिखाई हरी झंडी  

फल बेचता था मृतक 

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक एबीएम कॉलेज के पास सड़क किनारे ठेला लगाकर फल बेचता था. रविवार को हुई तेज आंधी-बारिश में ठेले के पास पेड़ अचानक गिर पड़ा. फल विक्रेता पेड़ के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp