Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का हुआ ट्रायल रन

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur/Ghatshila (Rohit Kumar/Rajesh Chaubey) : देश की सबसे लोकप्रिय ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का गुरुवार को रांची-हावड़ा रूट पर ट्रायल रन किया गया. इस दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस शाम 4.35 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंची. इस दौरान टाटानगर स्टेशन में लोगों में काफी उत्साह देख गया. लोग ट्रेन के साथ सेल्फी लेते दिखाई दिए. टाटानगर स्टेशन पहुंचने के बाद ट्रेन के लोको पायलट बदल दिए गए. यहां सात मिनट रुकने के बाद ट्रेन हावड़ा की ओर रवाना हो गई. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-dozens-arrested-in-ghaghra-halt-incident-nine-abandoned-vehicles-seized/">मनोहरपुर

: घाघरा हॉल्ट की घटना में दर्जनों गिरफ्तार, नौ लावारिस वाहन जब्त

टाटानगर से 600 से 700 रुपए होगा किराया

रांची–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस रांची से सुबह 5.15 खुलेगी और सुबह 8.40 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंचेगी. टाटानगर स्टेशन में 5 मिनट रुकने के बाद 8.45 बजे टाटानगर स्टेशन से हावड़ा के लिए रवाना हो जायेगी. यह ट्रेन 12.20 बजे हावड़ा स्टेशन पहुंचेगी. दोपहर 15.45 बजे यह ट्रेन हावड़ा से खुलेगी और 19.05 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंचेगी. 5 मिनट रुकने के बाद यह ट्रेन 19.10 बजे रांची के लिए रवाना हो जायेगी. रांची के रेल कर्मी ब्रजकिशोर ने बताया कि फिलहाल इसका किराया तय नहीं किया गया है पर रांची से इसका किराया लगभग 1 एक हजार रुपए होगा. वहीं टाटानगर से इसका किराया लगभग 600 से 700 रुपए होगा.

शाम 5.15 बजे घाटशिला स्टेशन पहुंची ट्रेन

रांची से कोलकाता (हावड़ा) के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन रविवार से शुरू होगा. वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन को लेकर रेलवे की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है. इसे लेकर गुरुवार को रेलवे द्वारा ट्रायल पर ट्रेन को चलाया गया जो सफल रहा. गुरुवार को ट्रायल स्वरूप रांची से हावड़ा के लिए चली वंदे भारत एक्सप्रेस शाम करीब सवा पांच बजे घाटशिला स्टेशन पहुंची. सांसद प्रतिनिधि दिनेश साव, भाजपा के मण्डल मंत्री मुनमुन पांडेय, विनोद अग्रवाल समेत कई लोगों ने वंदे भारत एक्सप्रेस का घाटशिला स्टेशन पर स्वागत किया. सांसद प्रतिनिधि दिनेश साव ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन चलेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही