Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कोल्हान के बीएड कालेजों में शुरू होगी ट्राइबल एंड रीजनल लैंग्वेज की पढ़ाई

Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय के बीएड कॉलेजों में ट्राइबल एंड रीजनल लैंगवेज की भी पढ़ाई आरंभ होगी. इसे जल्द ही शुरू करने की योजना है. यह जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ गंगाधर पांडा ने दी. वह यहां सोनारी स्थित ट्राइबल कल्चर सेंटर में करीम सिटी कॉलेज की ओर से आयोजित कल्चरल फेस्ट को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से कोर्स डिजाइन कर लिया गया है. जल्द ही इसे सिलेबस में शामिल किया जाएगा. कोर्स को पाठ्यक्रम में शामिल करने से पूर्व विश्वविद्यालय के सिंडिकेट में इसका अनुमोदन भी हो चुका है. इसे भी पढ़ें  : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-karim-city-college-team-champion-in-tribal-cultural-fest/">जमशेदपुर

: ट्राइबल कल्चरल फेस्ट में करीम सिटी कॉलेज की टीम चैंपियन
उन्होंने कहा कि बीएड के विद्यार्थियों को यह कोर्स अनिवार्य होगा, ताकि छात्र यहां की ट्राइबल भाषा को समझ और बोल सकें. कुलपति ने कहा कि जनजातीय भाषा की पढ़ाई के लिए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी काफी गंभीर है. उन्होंने जनजातीय विभाग के लिए 150 पद स्वीकृत कर दिया है. आने वाले दिनों में इसमें नियुक्तियां होंगी. इसके लिए वित्त विभाग के अनुमोदन का इंतजार है. समारोह को कोल्हान विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी डा. पीके पाणि, करीम सिटी कालेज के सचिव डा. मोहम्मद जकारिया, कालेज के प्रिंसिपल डा. मो. रेयाज ने भी संबोधित किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही