Search

 
 
 

जमशेदपुर: विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में बिखरेगी आदिवासी संस्कृति की छटा

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को है. इस दिन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी आदिवासी छात्र एकता की ओर से की जा रही है. गोपाल मैदान में आयोजित होने वाले समारोह में आदिवासी संस्कृति की छटा भी लोगों को मंत्र-मुग्ध करने का प्रयास करेगा. साथ ही आदिवासियों की समस्याओं को भी पूरजोर तरीके से उठाने का काम किया जायेगा. यह जानकारी आदिवासी छात्र एकता की ओर से आयोजित प्रेसवार्ता में संयोजक इंदर हेंब्रम ने दी. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-krida-bharti-will-organize-sports-festival-from-august-29-to-september-11/">धनबाद

: क्रीड़ा भारती 29 अगस्त से 11 सितंबर तक करेगी खेल महोत्सव का आयोजन

संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1950 में की थी दिवस की घोषणा

वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी विश्व दिवस की घोषणा संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से 1950 में की गयी थी. तब से ही इसका आयोजन किया जा रहा है. गोपाल मैदान में आयोजित समारोह में अलग-अलग क्षेत्रों से नृत्य मंडली और गायकों की मंडली भी पहुंचेगी. इस दौरान बेहतर कला का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों और उनकी टीम को पुरस्कृत करने का भी काम किया जायेगा.

इन मागों पर भी वक्ता डालेंगे प्रकाश

विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित समारोह में वक्ता मुख्य रूप से इस दिवस पर सरकारी छुट्टी देने, 2023 की गनगणना में सरना कोड देने की मांग पर अपने विचार व्यक्त करेंगे.

पाता नृत्य होगा आकर्षण का केंद्र

विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित होने वाला पाता नृत्य लोगों को अपनी ओर खींचने का प्रयास करेगा. इसको सफल बनाने के लिये मयूरभंज के डिंगोर ढिपचुई, खेलाराम मार्डी और कोल्हान कोयल चांदनी पाड़े. भी शरीक होंगे. प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से हेमेंद्र हांसदा, अध्यक्ष स्वपन सरदार, राज बांकिरा, लालमोहन जामुदा, चांदराय मार्डी, घाडुसिंह, राकेश हांसदा आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : बंगाल">https://lagatar.in/low-pressure-is-building-in-the-bay-of-bengal-jharkhand-will-have-heavy-rain-for-4-days/">बंगाल

की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर, झारखंड में 4 दिनों तक होगी झमाझम बारिश!
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही