Search

 
 
 

जमशेदपुर : निर्मल महतो के शहादत दिवस पर आदिवासी कुड़मी समाज आयोजित करेगा रक्तदान शिविर

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : आदिवासी कुड़मी समाज शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस 8 अगस्त को रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा. उक्त निर्णय समाज की बिरसानगर में आयोजित बैठक में लिया गया. इसके अलावे संगठन की ओर से आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई. जिला अध्यक्ष सुधांशु महतो बानुआर ने बताया कि रक्तदान शिविर के बाद 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाएगा. सितंबर महीने में छात्र-युवा समावेश का आयोजन किया जाएगा. इसके अलावे करम पर्व का भव्य आयोजन भाद्र माह में होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का जिला एवं प्रखंडस्तर पर विस्तार किया जाएगा. बैठक के बाद नव निर्वाचित प्रदेशनिवारण महतो को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-padma-shri-jamuna-tudu-attended-the-annual-function-of-noidas-jaipuria-college/">चाकुलिया

: नोएडा के जयपुरिया कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुईं पद्मश्री जमुना टुडू

बैठक में यह लोग थे मौजूद

बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष प्रसेनजीत महतो, जिला उपाध्यक्ष नमिता महतो व उज्जवल महतो, जिला सदस्य संजय महतो, राजकिशोर महतो, ममता महतो, नेपाल महतो, रंजीत महतो, उदित महतो, बॉबी महतो, संटु महतो, शंकर महतो, निशित महतो, मुकेश महतो, महेश्वर महतो, संता महतो, जुगांतर महतो, सुरेंद्र नाथ महतो, सुभाष महतो, तपन कुमार महतो, दिवाकर महतो आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-group-of-baba-baidyanath-seva-sangh-reached-suiya-mountain-from-sultanganj/">जमशेदपुर

  : बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ का जत्था सुल्तानगंज से पहुंचा सुईया पहाड़
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही