Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : हितकू बिरसा चौक से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ आदिवासी संगठनों ने खोला मोर्चा

Jamshedpur (Sunil Pandey) :  सुन्दरनगर थाना अंतर्गत हितकू गांव में स्ट्रीट लाईट लगाने की आड़ में बरगद पेड़ की डाली काटे जाने से वहां हंगामा खड़ा हो गया. स्थानीय लोगों एवं कई आदिवासी संगठनों ने इसे बिरसा मुंडा का अपमान बताते हुए स्ट्रीट लाईट को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की. लोगों का कहना है कि 1980 से उक्त चौक का नामकरण वीर शहीद बिरसा मुंडा चौक रखा गया है. उक्त चौक पर विधायक मंगल कालिंदी की विधायक निधि से स्ट्रीट लाईट लगाया जाना है. लेकिन ग्रामीण उसे दूसरी जगह पर स्थानांतरित करवाने पर अड़े हैं. लेकिन कुछ लोग वहींलगाने पर अड़े हैं. जिसको लेकर विवाद शुरु हुआ है. इस संबंध में स्थानीय लोगों ने विधायक को ज्ञापन भी सौंपा है. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसी बीच आज पेड़ की डाली काटे जाने से वहां हंगामा खड़ा हो गया.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kids-international-school-starts-affiliation-initiative-from-cbse-to-plus-two/">जमशेदपुर

: किड्स इंटरनेशनल स्कूल ने सीबीएसई से प्लस टू तक की एफिलिएशन की पहल शुरु की

ग्रामीणों ने वन विभाग को जानकारी दी

स्ट्रीट लाईट की आड़ में छायादार पेड़ (बरगद) की डाली काटे जाने के मामले की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों एवं आदिवासी संगठनों ने वन्य विभाग को दी. विभाग से संजय दास, अमित दास और उनके समर्थकों की शिकायत की गई. पेड़ काटे जाने की अनुमति ग्राम सभा से भी नहीं ली गई. जिससे ग्रामीण खासे नाराज हैं. ग्रामीणों ने कहा कि बिरसा मुंडा की जल जंगल जमीन की लड़ाई से लोग प्रेरणा लेते हैं. ऐसे महा पुरुषों का अपमान किसी भी सूरत में स्वीकार नही किया जाएगा. ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ichagarh-police-station-in-charge-was-accused-by-the-businessman-of-blackmailing/">जमशेदपुर

: ईचागढ़ थाना प्रभारी पर व्यापारी ने लगाया ब्लैकमेल करने का आरोप

इन संगठनों के लोगों ने जताया विरोध

भारतीय आदिवासी भूमिज समाज, जिरपा सेना, आदिवासी एकता मंच एनएच.18 , शहीद स्मारक समिति जमशेदपुर, भीम आर्मी, सारना महासभा, आदिवासी हो समाज के लोगों के अलावे कार्तिक मुखी, सुधाकर हांसदा, दिनकर कच्छप, लक्ष्मी सिंह, राजेश सिंह, दीनबंधु सिंह, सागर सरदार, प्रकाश महतो, छोटू सोरेन, सुनीता मुर्मू, बसंती सिंह सरदार, सुकरा हो, अखिलेश राम, बिक्रम मार्डी, जैकब किस्कू, दीपक सोरेन आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : विक्रम">https://lagatar.in/jamshedpur-ichagarh-police-station-in-charge-was-accused-by-the-businessman-of-blackmailing/">विक्रम

रजक हत्याकांड में 4 गिरफ्तार, TSPC उग्रवादी आक्रमण गंझू ने रची थी साजिश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही