Jamshedpur (Ashok Kumar) : पूर्व सांसद सह आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू और सुमित्रा मुर्मू की ओर से पारसनाथ मरांग बुरू बचाओ यात्रा के क्रम में रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड और मांडू प्रखंड में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. सालखन ने कहा कि पारसनाथ पहाड़ पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का फैसला अमान्य है. मरांग बुरू पर पहला अधिकार केवल और केवल आदिवासी समाज का है. इसलिए मरांग बुरु को बचाने के लिए आदिवासी समाज को करो या मरो की तर्ज पर अपने अस्तित्व रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखना होगा. मौके पर उलेश्वरी हेंब्रोम, करमचंद हांसदा, विजय टूडू, आनंद टूडू, चंद्रमोहन मारडी, मुंशी टूडू, भुनेश्वर हेंब्रोम, अमित रंजन हसदा, मुनिनाथ टुड्डू, राजपाल टूडू, सोनाराम टूडू, सुरेश चंद्र टुडू आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : पटना:">https://lagatar.in/patna-nitish-kumar-said-on-not-attending-the-meeting-of-telangana-chief-minister-kcr-he-could-not-go-even-if-called/">पटना:
तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की बैठक में शामिल नहीं होने पर बोले नीतीश कुमार, बुलाते तो भी नहीं जा पाता
: भारत जोड़ो यात्रा आगे बढ़ी, संजय राउत हुए शामिल, कहा, देश में माहौल तेजी से बदल रहा है [wpse_comments_template]
तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की बैठक में शामिल नहीं होने पर बोले नीतीश कुमार, बुलाते तो भी नहीं जा पाता
सरूबेड़ा में सरना प्रार्थना सभा
मांडू प्रखंड जाने के रास्ते में राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के सप्ताहिक प्रार्थना स्थल सरूबेड़ा में शामिल आदिवासियों के साथ मुलाकात की और प्रार्थना सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज मुंडा से भी मुलाकात की और बातचीत की. उसके बाद परेज ( घाटो) में आदिवासी संताल समाज के अनेक प्रतिनिधियों से बातचीत की. महसूस किया गया कि संथाल समाज में व्याप्त आदिवासी स्वशासन पद्धति में जबतक जनतांत्रिक और संवैधानिक प्रवधानों को शामिल नहीं किया जाएगा तबतक आदिवासी समाज से नशापन, अंधविश्वास, डायन प्रथा,ईर्ष्या द्वेष, आदिवासी महिला विरोधी मानसिकता, ईर्ष्या द्वेष, भोट को हडीया-दारु चखना रूपयों में खरीद बिक्री और अपने संवैधानिक हकों के लिए एकजुट होकर लड़ने की एकजुटता कायम नहीं की जा सकती है.सेंगेल माझी परगना मडवा का मांडू कमेटी गठित
करीब 3 घंटों की बातचीत के बाद उपस्थित सभी स्थानीय प्रतिनिधियों ने महसूस किया की आदिवासी सेंगेल अभियान के बैनर तले "सेंगेल माझी परगना मडवा" का मांडू प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन किया गया. पूर्व सांसद सालखन मुर्मू के नेतृत्व में रामगढ़ जिले के विभिन्न प्रखंडों में रह रहे आदिवासी संताल समाज को समाज सुधार के साथ एकजुट करने का दायित्व लेना जरूरी है. उसके बाद सर्वसमिति से अध्यक्ष देवीलाल हेंब्रोम, उपाध्यक्ष तालो माझी, संजू टुडू, महासचिव विजय सोरेन, सावन मुर्मू, सचिव मारियादास हांसदा, सुनाराम माझी, कोषाध्यक्ष विनोद मरांडी को बनाया गया. इसे भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर">https://lagatar.in/jammu-and-kashmir-bharat-jodo-yatra-moves-forward-sanjay-raut-joins-said-the-atmosphere-in-the-country-is-changing-rapidly/">जम्मू-कश्मीर: भारत जोड़ो यात्रा आगे बढ़ी, संजय राउत हुए शामिल, कहा, देश में माहौल तेजी से बदल रहा है [wpse_comments_template]
Leave a Comment